*देवाशिष जयपुरकर को भारत्तोन में सुवर्ण*

कोंढाली संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – जागतिक भारत्तोलन फेडरेशन लंदन से सलग्न अम्यूचर भारोत्तोलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजीत आंतरराष्ट्रिय भारत्तोलन स्पर्धा में कोंढाली के युवा खिलाडी देवाशिष आनंदराव जयपुरकर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आंतराष्ट्रिय सुवर्णपदक जीता. देवाशिष को एम्यूचर भारोत्तोन फेडरेशन द्वारा अमरावती में आयोजीत इस स्पर्धा मे सुवर्णपदक के जीत के बाद कोंढाली पहूचते ही यहां के युवाखिलाडी तथा नगरवाशीयों द्वारा मंगलवार आठ दिसंबर को दोपहर एक बजे नगर के प्रवेश द्वार पर भव्यतम स्वागत किया गया तथा ढोल ताशे नग्गारों तथा पटाखो के गूंज में सोशल डिस्टंस्सींग का पालन करते हुए देवाशिष जयपुरकर तथा उनके कोच एंव सहयोगी खिलाडी का नगर भ्रमण कराया गया. इस अवसर पर काटोल पंचायत समीती के पूर्व सभापति योगेश चाफले कोंढाली के ग्रा प पदाधीकारी प्रमोद शेषराव चाफले ,ग्रा. पं. सदस्य, शांताराम कालबांडे, अंकीत पालीवाल, वैभव जैयपुरकर, सचिन जयपुरकर, बब्लू बिसेन,शुभम ईमाने, तेजस जयपुरकर, आकाश जैन, राजू बारई, निखिल चरडे,
प्रणित चव्हाण, अक्षय मानकर,
दु्र्गेश भिसे, राजेश ढोबाले,
कनिष्क तिवारी, के साथ साथ यहां के खिलाडी भारी संख्या में उपस्थित थे ।
Maharashtra News Media सच की आवाज