Breaking News

*गृहमंत्रीने शहिद नायक भुषण सतई के परिवार को ससन्मान सौपा एक करोड का धनादेश*

*गृहमंत्रीने शहिद नायक भुषण सतई के परिवार को ससन्मान सौपा एक करोड का धनादेश*

 

काटोल संवाददाता :-दुर्गाप्रसाद पांडे

काटोल – दिपावली के पुर्वसंध्यापर 13 नवंबर 2019 को पाकिस्तान कि ओरसे जम्मू काश्मीर के गुरेज सेक्टर मे भारतीय सेनापर हुए हमलेमे पाच भारतीय जांबाज जवान मराठा लाईट इन्फ्रन्ट्री बटालियन के शहिद हुए थे जिसमे काटोल के सुपुत्र नायक भुषण रमेश सतई को भी शहादत प्राप्त हुई थी जिससे पुरी काटोल तहसील शोकाकुल होकर शासकीय सन्मानके साथ अंतिम बिदाई दी थी भुषण सतई के शहादत के बाद उनका पुरा परिवार उजड गया यह परिवार पुरी तरह शहिद भुषण सतई पर निर्भर था भुषण सतई के शहादत के बाद आर्थिक सहारा छिन जानेसे परिवार को आर्थिक मदत देनेके लिए पुर्व सैनिक संघटना की ओरसे आवाहन किया था, शहिद भुषण सतई के मराठा लाईट इन्फ्रन्ट्री बटालियन कि ओरसे मदत भेजी गई और महाराष्ट्र सरकार की ओरसे भी मदत मिलने के लिए काटोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक तथा राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुखने प्रयास कर एक करोड रुपयोंकी मदत मंजूर की और 2 फरवरी 2021 को काटोल के पुलिस परेड ग्राउंड मे आयोजित शासकीय कार्यक्रम मे शहिद भुषण सतई के माता पिता बहन और भाईको ससन्मान आमंत्रित कर गृहमंत्री अनिल देशमुखके हाथो विरमाता मिराबाई रमेश सतई को पचास लाख और पिता रमेश सतई को पचास लाख का धनादेश सौपा, इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र ठाकरे, नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधिक्षक राकेश ओला, अप्पर पुलिस अधिक्षक राहुल माखणीकर, जिला सैनिक अधिकारी मेजर डॉ. शिल्पा खरपकर, उपविभागीय अधिकारी श्रीकांत उंबरकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नागेश जाधव, पुलिस निरीक्षक महादेव आचरेकर, सहाय्यक पुलिस निरीक्षक राहुल बोंद्रे आदी उपस्थित थे 

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …