*चाकडोह बना दुर्घटना का हाटस्पाॅट*
*कंटेनर-मोटरसायकल में भिडंत*

*मोटरसायकल सवार मृत*
*चाकडोह टी पाईंट पर 18 दिन में तिसरी दुर्घटना*
कोंढाली प्रतिनिधि – दुर्गाप्रसाद पांडे
कोंढाली – अवैध शराब बिक्री के लिये कुख्यात चाकडोह अब दुर्घटनाओं के हाॅट स्पाट बनते जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्धा जिले के सावली (खु)के किसान नामदेव लक्षमण भादे अपनी पत्नी के साथ नागपुर से अपने गांव सावली जा रहे थे. दोपहर एक बजे के दरमीयान अचानक ते बारिश के चलते लक्षमण भादे ने बाजू के होटल पर रूके.बारिश बंद होने के बाद मोटर सायकल सवार लक्षमण भादे सावली जाने के लिये मोटर सायकल को चाकडोह के होटल से टी पाॅईंट से सडक पार करते समय नागपुर के ओर से तेज गती से अमरावती के ओर जा रहे कंटेनर क्र एच आर- 38-एक्स-7776 तथा मोटरसायक क्रएम एच -31-ई सी-5146 में 18फरवरी के दोपहर देढ़ बजे कंटेनल चालक ने मोटर सायकल सवार नामदेव लक्षमण भादे सावली (40 ) फिल हाल त्रिमुर्ती नगर पन्नासे ले आऊट नागपूर निवासी गंभीरघायल हुये.चाकडोह घटना की जानकारी प्रशांत खंते द्वारा कोंढाली पुलीस को दी. जानकारी को मालते ही कोंढाली स पो नि प्रभूठाकरे ,उपनिरिक्षक देवेंद्र सोनावले, पो ह वा रविंद्र बांबल,ना पो शी सुखदेव धुलधुले ,ना पो होमेश्वर वाईलकर घटना स्थल पहूंच कर घालय का पंचनामाकर वसंतराव देशमुख प्रतिष्ठाण के रुग्णवाहिका से संजय गायकवाड ने गंभीर घायल को वाडी के निजी अस्पताल में भरती किया गया जहां उपराच के दरमियान मोटर सायकल सवार नामदेव भादे की मृत्यू हुयी . समाचार लिखे जाने तक कंटेनर चालक फरार था. कोंढाली पुलीस ने कंटेनर को अपने ताबे मे लिया है.

बताया जाता है की चाकडोह टी पाॅईंट पर 18 दिनों मे तिसरी गंभीर दुर्घटना है. अब यहां का टी पाॅईंट दुर्घटना का हाॅट स्पाॅट बनते जा रहा है. चाकडोह बस स्टेशन पर होटल, ढाबे,किराना दुकान,पान की दुकानों पर अवैध शराब बिक्री जोरो पर होती है. कोंढाली पुलीस द्वारा अब तक यहां के दुकानों पर अनेक बार छापे मारे गये. फिर भी आबकारी विभाग के आशिर्वाद के चलते यहां अवैध शराब विक्री सदैव जारी रहती है यह जानकारी रिंगनाबोडी तथा चाकडोह के नागरीकों द्वारा दी गयी है.
Maharashtra News Media सच की आवाज