Breaking News

*काका ने ही लगाई भतीजे की जिनिंग फैक्टरी में आग ; लाखो का माल ख़ाक* *आरोपी गिरफ्तार,आर्वी के देऊरवाड़ा की घटना*

*काका ने ही लगाई भतीजे की जिनिंग फैक्टरी में आग ; लाखो का माल ख़ाक*

*आरोपी गिरफ्तार,आर्वी के देऊरवाड़ा की घटना*

वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकड़े

आर्वी – संपत्ति के विवाद में चाचा ने भतीजे की कपास जिनिंग मिल में आग लगा दी. इससे कपास सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई. इतना ही नहीं तो तलवार दिखाकर भतीजे को जान से मारने की धमकी दी़ उक्त सनसनीखेज वारदात देऊरवाड़ा मार्ग पर सामने आयी. पुलिस ने आरोपी चाचा को हिरासत में ले लिया है.

 

जानकारी के अनुसार साईंनगर निवासी कौस्तुभ उर्फ गौरव किशोर देशमुख (29) की देऊरवाड़ा मार्ग पर केडी एन्टरप्राइजेस जिनिंग प्रेसिंग फैक्टरी है. यहां आठ लोग काम करते है. कौस्तुभ के पिता व चाचा दीपक देशमुख के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है.

कौस्तुभ ने 265 क्विंटल कपास खरीदी कर जिनिंग में रखा था. रविवार की सुबह 8.30 बजे कौस्तुभ हमेशा की तरह जिनिंग में पहुंचा, जहां अन्य कर्मचारी भी काम कर रहे थे़ करीब 9 बजे उसके चाचा दीपक देशमुख कार से वहां पहुंचे़ तलवार व पेट्रोल की टंकी लेकर सीधे काउंटर के पास आये़ उस समय कार का चालक भी मौजूद था. तेरे पिता मेरी बदनामी करते है, कहकर विवाद शुरू किया़ इतने पर ही नहीं रुके तो पेट्रोल छिड़ककर जिनिंग में आग लगा दी.

चाचा ने दी जान से मारने की धमकी

कौस्तुभ को जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल आग में फेंक दिया़  किसी तरह कौस्तुभ आर्वी थाने पहुंचा, जहां से पुलिसकर्मियों को साथ लेकर घटनास्थल पर आया. तब तक जिनिंग में रखा कपास, गांठे, सरकी व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई थी़  घटनास्थल पर दमकल वाहन पहुंचे. पुलिस ने दीपक त्र्यंबक देशमुख को कब्जे में लेकर तलवार जब्त कर ली़  वहीं कार चालक बाबू नासरे वहां से फरार होने में सफल रहा. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया़  आगे की जांच थानेदार संजय गायकवाड के मार्गदर्शन में अतुल भोयर, संदीप कावले, जयपाल मून, अजय उईके, पांडुरंग फुगवार, अतुल भोयर, गजानन मरस्कोल्हे कर रहे है. 

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …