Breaking News

*हायवे!मृत्युंजय देवदूत अभियान प्रारंभ* *जनसहयोग के लिये उठे सहयोग के हांथ* *फस्ट एड करने के विधी की दी गयी जानकारी*

*हायवे!मृत्युंजय देवदूत अभियान प्रारंभ*

*जनसहयोग के लिये उठे सहयोग के हांथ*


*फस्ट एड करने के विधी की दी गयी जानकारी*

कोंढाली संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों पालन नही किये जाने की वजह से संपुर्ण देश में प्रतिदिन अनेक दुर्घटनायें होती है. जिसमें गंभीर, तथा प्राणांतीक दुर्घटनायें अधिक होती है,. गंभीर घायलों को दुर्घटना के बाद त्वरित मदत मिलने पर अनेक गंभीर घायलों की जान बचाई जा सकती है. इसके लिये महाराष्ट्र राज्य के गृह विभाग के राजमार्ग सुरक्षा के वरिष्ठ पुलीस अधिकारीयों द्वारा महाराष्ट्र राज्य में *हायवे मृत्युंजय देवदूत योजना अभियान* की सुरूवात राजमार्ग सुरक्षा पुलीस चलाये जाने की संकल्पना महाराष्ट्र राज्य के अ.पो.म. सं.डाॅ. भूषण कुमार उपाध्याय द्वारा लायी गयी है. इस संकल्पना को पुर्ण करने लिये राजमार्ग सुरक्षा के पुलिस अधिक्षक श्वेता खेडकर तथा उपविभागीय पुलिस अधिक्षक संजय पांडे के मार्ग दर्शन मे यह अभियान चलाये जाने की जानकारी पुलीस निरिक्षक वैशाली वैरागडे द्वारा उद्घघाटण के अवसर पर दी.

*हायवे मृत्युंजय देवदूत योजना अभियान*
इस अभियान के सफलतार्थ राजमार्ग
राज्य के राज मर्गोंपर हुये दुर्घटना में घायलों को त्वरित मदद मिली चाहिये इस लिये राज मार्ग के समिपस्थ होटल. ढाबे, तथा राजमार्ग के कस्बों के जनसयोग करने वाली संस्थाओं को चिन्हीत कर उन स्थानों के लोगों हायवे मृत्युंजय देवदूत के नांम से संबोधन किया जायेगा.
*जिन लोगों अथवा संस्था के लोगों को देवदुत के नांम से संबोधन होगा उन्हे दुर्घटना संबधीत सहयोग के लिये संबधित शासकिय व्यवस्थापन से जोडकर .
हायवे मृत्युंजय देवदूतों को दुर्घटना के बाद घायलों को त्वरित मदत मिलने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे प्रशिक्षण दिया जायेगा साथ ही संबधीतों को फस्ट एड बाॅक्स तथा स्ट्रेचर दिया जायेगा यह जानकारी महामार्ग सुरक्षा पोलीस निरीक्षक वैशाली वैरागडे द्वारा दी गयी. साथ ही उन्होने इस अवसर पर इस अभियान को सफल बनाने के लिये जनसहयोग की अपील की.आगे उन्होंने बताया की
हायवे मृत्युंजय देवदूत अभियान के तहत सहयोग करने वालों को पहचान तथा ऊत्कृष्ठ कार्य करने वाले हायवे मृत्युंजय देवदूतों का राज्य महाराष्ट्र सुरक्षा पुलिस विभाग के माध्यम से सन्मान भी किया जायेगा.
इसी प्रकार आरोग्य विभाग के तहत स्व बालासाहेब सड़क दुर्घटना विमा योजना की जानकारी हायवे मृत्युंजय देवदूत अभियान योजना के सदस्यों द्वारा दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ती के परिजनों तक पहूंचाई जायेगी,
इसी प्रकार राजमार्ग के समिप तथा दुर्घटना के बाद प्रथमोपचार के लिये सभी स्वास्थ केंद्र तथा 108रूगवाहीका के साथ साथ जिन सामाजिक संस्थाओं द्वारा रुग्णवाहिका चलाई जाती है इन सभी के संपर्क क्रमांक भी हायवे मृत्युंजय देवदूत अभियान के सदस्यों को उपलब्ध करवाये जाने की जानकारी भी दी.
*जनसहोय के अपील को मिला प्रतिसाथ*
हायवे मृत्युंजय देवदूत अभियान का प्रंराभ नागपुर जिले के खुर्सापार चौकी से किया गया इस अवसर पर खुर्सापार के सरपंच सुधीर गोतमारे की अध्यक्षता में काटोल पंचायत समिती के पुर्व सभापती योगेश गोतमारे, खुर्सापार के उपसरपंच – ब्रजेश तिवारी, राजेंद्र खामकर , दुर्गाप्रसाद पांडे के प्रमुख उपस्थिती में इस अभियान को उद्घाटित किया गया.
इस अवसर पर खुर्सापार के सरपंच सुधीर गोतमारे द्वारा अपने मार्गदर्शन में हायवे मृत्यूंजय देवदूत अभियान को सफल बनाने के लिये दो स्ट्रेचर तथा पांच फस्ट एड बाॅक्स इसी सप्ताह में देने की घोषणा की,इसी प्रकार ज्येष्ठ समाजसेवक कवडूजी मने,जितेंद्र काथवटे,मनोहर डोंगरे,तथा शाहू ने भी एक एक स्ट्रेचर तथा दो दो फस्ट एड बाॅक्स का हायवे को सहयोग देने की जानकारी दी.
*किया गया सत्कार*
राज मार्ग सुरक्षा पुलीस(नागपूरक्षेत्र)पुलीस निरिक्षक वैशाली वैरागडे ने कोंढाली परिक्षेत्र मे दुर्गटनि में घायलों को त्वरित सहयोग कर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तथा शासकिय रूग्णालय तथा वैद्यकिय महा विद्यालय तक भरती करवाने में सहयोग करनेवाले देवदूत संजय गायकवाड तथा छात्र तनिष्क तिवारी का पुलीस निरिक्षक वैशाली वैरागडे तथा सरपंच सुधीर गोतमारे द्वारा सत्कार किया गया साथ ही जो नागरीक स्वंय हायवे मृत्यंजय देवदूत बन जन सेवा करने को तयार है उनका भी सत्कार किया गया.


*प्रथमोपचार करने की दी गयी जानकारी*
इस अवसर पर उपस्थीतों को दुर्घटना में घटणा स्थल पर घायलों का प्रथमोपचार कैसे किया जाय इस विषय पर कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के( मुर्ती के वैद्यकिय अधिकारी) डा जयश्री वाळके,तथा खुर्सापार उपकेंद्र के सी एच ओ डा मोनिका गणवीर ने फस्ट एड के विषय में जानकारी दी.
राज मार्ग के टोल प्लाजा के प्रतिनीधीयों से अपने अपने टोल प्लाजा पर एम्बूलेंस तथा फस्ट एड तथा दुर्घटना के समय घायलों के मदत के लिये शासन नियमावली के पालन करने निर्देश भी दिये गये. हायवे मृत्यंजय देवदूत अभियान कार्यक्रम का संचलन तथा आभार खुर्सापार चौकी इंचार्ज पुलिस उपनिक्षक अनिल राऊत ने किया.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …