*विश्व महिला दिवस संपन्न*
मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले
नागपुरः पतंजलि योग समिति संत ज्ञानेश्वर उद्यान तथा जेष्ठ नागरिक मंडल दत्तात्रेय नगर के संयुक्त तत्वावधान में विश्व महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। योग शिक्षिका नीलिमा ताई खोबरागडे तथा संगीता ताई हेले ने सुबह के योग कक्षा का में मार्गदर्शन किया।
गायक कलाकार सुरेश कुमार धुंडे ने कोमल है तू कमजोर नहीं गीत गाया। पदमा ताई बाड़ेवाले ने भी सुंदर गीत प्रस्तुत किया। करुणा ताई लोखंडे ने कहा कि नारी का सम्मान केवल महिला दिन पर ही नहीं लेकिन हर रोज होना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्य योग शिक्षक नामदेव फटिंग, प्रभाकर सावलकर, गुलाबराव उमाठे, पद्माकर आगरकर,श्रीराम दूर गकर, चारूदत्ता चांदपुरकर रुकमा लड़के के साथ बड़ी संख्या में साधक उपस्थित थे।
Maharashtra News Media सच की आवाज