*कोरोना वायरस 40 से 60 आयु गुट के 135 बाधितों की हुई मौत*

*कोरोना संक्रमण सहित अन्य बीमारी रही कारण*
वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकड़े
वर्धा – जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है़ 2 अप्रैल तक कुल 447 लोगों ने अपनी जान गंवाई. इसमें 40 से 60 आयु गुट के 135 कोरोना बाधितों का समावेश था. उनकी मृत्यु के लिए कोरोना के साथ साथ अन्य बीमारियों भी कारण बनी है़ जिले में सरकार ने सेवाग्राम व सावंगी को सरकारी अस्पताल घोषित किया है़ यंहां स्थापित कोरोना केअर यूनिट में कोरोनाग्रस्तों का इलाज होता है़ जनवरी से जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा काफी बढ़ गया है़ मार्च में कोरोना ने कोहराम मचा दिया़ मृत्यु का भी आंकड़ा काफी बढ़ गया है.
दोनों अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करीब 572 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है़ इसमें वर्धा तथा बाहरी जिले के मरीजों का समावेश बताया गया़ जानकारी के अनुसार जिले में 20 वर्ष आयु गुट के नीचे 2 लोगों की मृत्यु हुई है़ 20 से 40 आयुगुट के भीतर 35 लोगों की मृत्यु हुई़ वहीं 40 से 60 आयुगुट के भीतर 135 एवं 60 से ऊपर आयुगुट के 275 वरिष्ठ नागरिकों की मृत्यु होने की जानकारी है़ जिले में 2 अप्रैल 2021 तक कुल 447 बाधितों की मृत्यु हुई.
स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार कोरोना बाधितों की मृत्यु के लिए अन्य गंभीर बीमारियां भी कारण साबित हो रही है़ विशेष कर 40 से 60 आयुगुट के नागरिकों में शूगर, बीपी, अस्थमा, हाईपर टेन्शन, लीवर आदि बीमारियां पायी गई है़ कोरोना वायरस का इन बीमारियों पर अधिक असर होने से भी मरीजों की मृत्यु होने की खबर है़
चल रहा था औषधोपचार
उल्लेखनिय है कि अधिकांश कोरोना बाधितों में विविध बीमारियां पायी गई है़ इसमें शूगर, बीपी कामन है़ इसका नियमित औषधोपचार मरीजों पर चल रहा था़ इन मरिजों में शाकाहार, मांसाहार का सेवन करने वाले मरिजों का भी समावेश था.
Maharashtra News Media सच की आवाज