Breaking News

*व्यापारियों ने दर्शाया लॉकडाउन को विरोध, खुली रखी दुकाने, प्रशासन आया एक्शन में* *मिनी लॉकडाउन के आदेश को लेकर सोमवार की शाम से ही व्यापारियों में संभ्रम था*

*व्यापारियों ने दर्शाया लॉकडाउन को विरोध, खुली रखी दुकाने, प्रशासन आया एक्शन में*

*मिनी लॉकडाउन के आदेश को लेकर सोमवार की शाम से ही व्यापारियों में संभ्रम था*

वर्धा प्रतिनिधि- पंकज रोकड़े

वर्धा – मिनी लॉकडाउन को लेकर व्यापारी आज आक्रामक हुए।शहर के छोटे से लेकर बडे व्यापारियों लॉकडाउन का विरोध कर दुकाने खोली।जिसके उपरांत प्रशासन एक्शन मोड में आया।

मिनी लॉकडाउन के आदेश को लेकर सोमवार की शाम से ही व्यापारियों में संभ्रम था। प्रशासन ने देर रात आदेश निकालने के कारण व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त कर मंगलवार को नियमित रूप से दुकाने खोलने का निर्णय लिया था। जिससे आज सुबह 10 बजे व्यापारियों ने दुकाने खोलना आरंभ किया।10.30 बजे तक शहर के 90 प्रश से अधिक दुकाने खुली थी।

व्यापारियों ने दुकाने खोलनी की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन एक्शन में आया।राजस्व विभाग, नगर परिषद प्रशासन व पुलिस ने दुकाने बंद करने की मुहीम शुरू की। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन व्दारा दुकाने बंद करने की मुहीम शुरू की गई थी। इस मुहीम का अनेक व्यापारियों ने विरोध दर्शाया
आदेश का पालन हो.
सरकार से मिली गाईड लाईन के अनुसार प्रशासन ने आदेश निकाला है। आदेश अनुसार के अत्यावश्यक सेवा से सबंधित दुकाने व आदेश में दर्ज सेवाएं केवल शुरू रह सकती है। बाकी सेवाएं बंद रखी गई है। व्यापारी व आमजन आदेश का पालन करे। दुकाने बंद करने के संदर्भ में कार्रवाई शुरू की गई है.

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …