Breaking News

*पशुओं की अवैध यातायात करने वाला (कंटेनर) ट्रक तथा चालक पर कोंढाली पुलीस की हिरासत में* *15 लाख का मुद्देमाल जप्त*

*पशुओं की अवैध यातायात करने वाला (कंटेनर) ट्रक तथा चालक पर कोंढाली पुलीस की हिरासत में*


*15 लाख का मुद्देमाल जप्त*

 

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

काटोल – 08 अप्रेल गुरूवार के शाम 05-30 बजे के दरमियान नागपुर के कलमना क्षेत्र से अमरावती(बडनेरा) के ओर जाने वाले कंटेनर क्र एम एच-40- बी एल 6273 कंटेनर (ट्रक) में 28बडी भौसों को ठूंसकर पशुक्रूरता के साथ यातायात करने वाले वाहन को कोंढाली के बल्लू बिसेन युवक के जानकारी देने पर कोंढाली-वर्धा टि पाॅईंट कोंढाली पुलीस द्वारा पशुओं से लदा ट्रक तथा चालक को हिरासत में लिया गया।
बताया जाता है की कोंढाली पुलीस द्वारा पशुओं से लदा ट्रक तथा ट्रक में क्रूरता से लादे गये पशुओं के कागजातों की जाच करनें की जानकारी पुलीस द्वारा दी गयी ।
पशुओं की क्रूरता के साथ यातायात करने वाले चालक तथा अन्य पर कागजात जाकर कार्यवाही की जानकारी पुलीस द्वारा दी गयी । घटना लिखे जाने तक कोंढाली पुलीस द्वारा चालक शेख हुसेन (50 )तथा सह मजदूर शेख अजीज कुरेशी (25) को हिरासत में लेकर पशु क्रूरता के साथ यातायात कलम 11(1)ड तथा मो व्ही एक्ट 83/177 कार्यवाही कर पशुओं से लदा कंटेनर तथा चालक को कोंढाली पुलीस ने हिरासत में लिया है अंदाजन15लाख का मुद्देमाल जप्त किया है।

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …