*सावनेर में अत्यावश्यक सेवाओ की आड़ मे रास्तो पर भीड़*
*बढती भीड नियंत्रण करणे मे पोलीस प्रशासन बेबस*
*थोडी भी सख्ती करे तो नागरिक बताते है नये नये बहाने – ठाणेदार मारुती मुळूक*
मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले के साथ संवाददाता दिनेश चौरासिया
सावनेर – राज्य सरकार द्वारा लगाए गए कड़े निर्बंध तथा “ब्रेक दी चेन” मे अत्यावश्यक कार्योका बहाना बताकर पुलिस प्रशासनको गुमराह कर अपना उल्लू सीधा कर रहे नागरिको को समझाना पोलीस प्रशासन के लीये टेढी़ खीर साबीत होरही है.

राज्य सरकार द्वारा दिये गए अतिआवश्यक सेवाओं के नाम पर छूट का गलत फायदा आम लोग उठा रहे है जिसके चलते पुलिस प्रशासन को समझने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है । लापरवाह लोग आपने घरो से हाथ मे थैला लिए किराणा ,बेकरी ,दूध ,सब्जिया ,फलों के नाम पर तो कोई हॉस्पिटल के पूरानी पर्चियां लेकर दवाइयों के नाम पर बाहर निकल रहे है । सावनेर में ज्यादातर भीड़ किराणा ,बेकरी , सब्जिया, फलों की दुकान ने आसानी से देखने मिल रही है । महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाये गए कड़े निर्बंधोके आड़मे लोग इसका गलत फायदा उठाते नजर आरहे है.

*बढते कोरोना वायरस को लेकर महाराष्ट्र सरकार और शासकीय यंत्रणा जितनी गंभीर है, शायद उतने लोग नहीं सावनेर शहर के हर चौराहेपर इन्हे समझाना पुलिस के लिए बड़ी मुसीबत बनकर सामने आ रहे हैं.*
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कड़े निर्बंध विकेंड लॉकडाउन का आदेश दिया साथ ही राज्यमें धारा 144 लगू है. इसके बावजूद अधिक्तर लोग कोई न कोई बहाना कर बाहर निकल रहे है ,क्योंकि सरकार द्वारा दी गई अतिआवश्यक सेवाओं के नाम पर छूट के चलते अधिकतर लोग इसका गलत फ़ायदा उठा रहे है, कुछ लोग तो ऐसे हैं जो बिना किसी काम के ही आम दिनों की तरह गाड़ीया लेकर सड़कोपर घडल्लेसे घुम रहे हैं. पुलिस कुछ लोगों से शांतीसे समझाकर वापस जाने की अपील कर रही है तो कुछ बेवजह घूमने वालो पर कार्यवाही भी कर रही है.

इस विषयपर ठाणेदार मारुती मुळूक ने हमारे संवादातासे विचार साझा करते हुये लोगोको समझाने और कारवाई करणेमे आरही अडचनोपर खुलकर बात की और कहा अगर हम सख्ती बतरते है तो जो व्यक्ती सहीमे इलाज या जरुरी कार्य हेतू घरसे बाहर निकले है उनके साथ अन्याय भी हो सकता है जो टालना भी हमारी जबाबदारी है.पीछले अनेक दिनोसे हम लोगोको समझा रहे है परंतु फीर भी अगर उन्हे समझ नही पड रहा तो हमे सख्त कदम उठाते हुये कडी कारवाई करणे को मजबूर होना पडेगा ऐसे वीचार व्यक्त कीये.
Maharashtra News Media सच की आवाज