*कोरोना काल में सकारात्मक सोच*

*ब्रेक द चेन मिशन के तहत तिन घंटे में शुभ विवाह संपन्न*
कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे
काटोल – कोंढाली के विकास नगर में 25अप्रेल को सुबह 10बजे यहाँ जेष्ठ नागरिक शामराव कोटजावले के पीती(नातीन) का विवाह शासन के दिशा निर्देश का पालन करते हुये संपन्न हुआ। वर्धा जिले के कारंजा (घा) तहसील के पिपरी (ऊमरी) निवासी नथ्थुजी नेहारे के बेटे प्रकाश का विवाह कोंढाली के शामराव कोटजावले की नातीन तथा राधाबाई शालिकराम की बेटी पूजा का विवाह बडे धूमधाम करने के लिये विगत जनवरी मांह मे यहां का बडा 25अप्रेल के लिये बुक किया गया था। पर इस बीच कुछ हद तक कोविड का कम पडता प्रभाव ने अचानक उछाल मारी। जिसके चलते शासन प्रशासन को ब्रेक द चेन जैसे मिशन के तहत अनेक कडे प्रतिबंध लगाये गये । जिसमें शादी के अवसर के लिये नये दिशा निर्देश जारी हुये । यहां के ज्येष्ठ नागरीक शामराव कोटजावले द्वारा सभी रिस्तेदार , गांव के मित्र परिवारजनों को समाज माध्यम से कोविड गाईड लाईन की जानकारी देकर पूजा तथा प्रकाश का विवाह को कोविड नियमावली के तहत करने के चलते सभी को आवगत कराया तथा मात्र 15बाराती तथा 15घरातीयों के बीच ना बाजा ना घोडी ना युवाओं का जोश यह सब ना कर मात्र तिन घंटे में विवाह के सभी दस्तूर के साथ कोविड के गाईड लाईन को अपनाते हुए शादी समारोह अंत्यत शांतता पुर्ण ढंग से संपन्न।
Maharashtra News Media सच की आवाज