Breaking News

*अनिल देशमुख के जन्मदिवस पर कोंढाली में विवीध कार्यक्रम* *कोरोना योद्धांओं का सत्कार तथा रक्तदान संपन्न*

*अनिल देशमुख के जन्मदिवस पर कोंढाली में विवीध कार्यक्रम*

*कोरोना योद्धांओं का सत्कार तथा रक्तदान संपन्न*

कोंढाली संवाददाता-  दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – राज्य के पुर्व गृह मंत्री तथा काटोल विधानसभा (48)के विधायक अनिल देशमुख के जन्म दिवस पर कोविड के चलते सत्कार जैसे कार्यक्रम ना मनाने आवाहन अनिल देशमुख द्वारा किया गया था। ऐसे मौके पर
कोंढाली ग्राम के पदाधिकारी तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा कोरोना संकट काल मे 24×7समय आरोग्य सेवा देने वालों का सत्कार करने कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर कोंढाली स्वाथ्य केंद्र के तथा वसंतराव देशमुख प्रतिष्ठान द्वारा संचालित रुग्णवाहिका चालक संजय गायकवाड़,नारायण जूराहे,योगेश मानकर, डाक्टर अश्विनी दातीर, परिचारीका मेरी जोसेफ तथा अन्य कर्मीयों का कोरोना योद्धा के रूप मे सत्कार किया गया। इस अवसर पर कोंढाली के सरपंच केशवराव धुर्वे उपसरपंच स्वप्निलसिंह व्यास , पं स सदस्य अरूण ऊईके, जेष्ठ ग्रा प सदस्य संजय राऊत कमलेश गुप्ता, विनोद माकोडे, हरिदास मडावी,बाळासाहेब जाधव, सुभाष पाटील ठवले, याकूब पठाण, दिलिप जाऊलकर , धर्मपाल पाटील,अशफाक काजी, तुषार राऊत, सुरेंद्र कुर्वे, विजय गिरडकर, प्रवीण गोडबोले, राजेंद्र खामकर, डी आर पांडे , चंद्रशेखर चरडे, रूपेष बुरडकर, के उपस्थिती में फ्रंटलाईन वर्कर्स का सत्कार किया गया । इस अवसर पर जेष्ठ पत्रकार सुभाष पाटील ठवले , पं स सदस्य अरूण ऊईके, उपसरपंच स्वप्निलसिंह व्यास ने अनिल देशमुख के कार्यों की जानकारी दी ।


*रक्तदान शिविर संपन्न*
नागपुर जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस, रा का युवक कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी छात्र कांग्रेस के कोंढाली नगर तथा ग्रामीण आंचल के पदाधिकारियों के संयुक्त तत्वावधान में 09मई को अनिल देशमुख के जन्म दिवस पर यहां के संत गुलाब बाबा आश्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था । इसमें अनेक युवाओं ने रक्तदान किया।
कोरोना काल में रक्तदान के महत्व के चलते अनेक युवा तथा नागरिकों ने रक्तदान किया।
इस अवरस पर नीतीन ठवले , आकाश गजबे, प्रशांत खंते, पं स सदस्य संजय डांगोरे, सतीश पुंजे, आदी उपस्थित थे।

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …