*वेकोलि अधिकारी , कर्मचारी और ठेका मजदूरों का प्राथमिक से हो कोव्हिड -१९ टीकाकरण*
*कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने महाराष्ट्र राज्य के ऊर्जामंत्री और जिल्हे के पालकमंत्री श्री नितिन राऊत को सौंपा ज्ञापन*
कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर
कन्हान – वेकोलि कर्मचारी , ठेका मजदूरों को प्राथमिकता से कोव्हिड -१९ का टीका लगाए जाने हेतु कोयला श्रमिक सभा संघटन काफी दिनों से मांग कर रहा था। लेकिन मांग पुरी न होने पर कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव इनके नेतृत्व मे वेकोलि अधिकारी , कर्मचारी और ठेका मजदूरों ने महाराष्ट्र राज्य के ऊर्जामंत्री और जिल्हे के पालकमंत्री श्री नितिन राऊत को एक ज्ञापन सौंपकर वेकोलि अधिकारी कर्मचारी और ठेका मजदूरों को प्राथमिक से कोव्हिड -१९ टीकाकरण करने की मांग की गई है।
वर्तमान परिस्थिति मे वेकोलि कर्मचारी और ठेका मजदूरों के टीकाकरण जैसे अनेक संवेदनशील विषय को गंभीरता से लेते हुए राज्य के ऊर्जामंत्री और जिल्हे के पालकमंत्री श्री नितिन राऊत इन्होने कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव को आश्वस्त किया। कोरोना जैसी घातक महामारी के दौरान अपने अतिव्यस्त कार्यक्रम के बाद भी कोयला मजदूरों के हित को ध्यान में रखते हुए नागपुर डिविजनल कमिश्नर , जिल्हा कलेक्टर और वेकोलि के अध्यक्ष सहप्रबंधक निदेशक से मिटींग कर इस पर शीघ्र उचित निर्णय लेने की बात मिटींग के दौरान कही है।

इस मिटींग के दौरान नागपुर जिल्हा ग्रामीण काॅंग्रेस अध्यक्ष राजेंन्द्र मुळक , महामंत्री उद्यसिंग ऊर्फ गज्जु यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
ज्ञापन सौंपते समय कोयला श्रमिक सभा के केंन्द्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव , साबिर सिद्धिकी , इलियास अहमद ,राकेश यादव , चंद्रभान सिंग,बलिराम यादव,बबुजान अंसारी,अवधेश शुक्ला,उदयभान यादव,प्रदीप यादव,चंद्रशेखर सिंग,प्रतीक नायक,सगर यादव,दुर्गेश यादव,अजय चौहान,आज़ाद कनोजिया,शुभम कनोजिया एवं संगठन के अन्य महत्वपूर्ण सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Maharashtra News Media सच की आवाज