Breaking News

*सुसाईड बॉम्बर बनकर पहुंचे व्यक्ति ने दी बैंक को उडाने की धमकी, कर्मियों में मचा हडकम्प* *सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की घटना*

*सुसाईड बॉम्बर बनकर पहुंचे व्यक्ति ने दी बैंक को उडाने की धमकी, कर्मियों में मचा हडकम्प*

*सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की घटना*

वर्धा प्रतिनिधि – पंकज रोकड़े

वर्धा – सुसाईड बॉम्बर बनकर बैंक में पहुंचे सिरफिरे व्यक्ती ने मैनेजर को बैंक उडा देने की धमकी दी़ साथ ही 55 लाख रुपयो की मांग की़ उक्त वाकया 4 जून की दोपहर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा एमआइडीसी में प्रकाश में आते ही सर्वत्र हडकम्प मच गया़ प्रकरण में सेवाग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है़.

बता दे कि, बैचलर मार्ग पर स्थित सानेगुरुजीनगर निवासी योगेश कुबडे नामक व्यक्ती शुक्रवार की दोपहर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा एमआईडीसी में पहुंचा़ पश्चात वह शाखा प्रबंधक चेतना खोब्रागडे (33) के कक्ष में गया़। जहां उसने एक कागज मेनेजर को सौंपा़ इसमें  लिखा कि,  15 मिनट के भितर मुझे 55 लाख रुपये नहीं दिये तो बैंक उडा दूंगा। साथ ही उसने खुद को  सुसाईड बॉम्बर बताया़। उसका यह भी कहना था कि, जिंदा रहना हैं, तो मेरी बात माननी होंगी.

ऐसे  में किसी तरह बैंक मेनेजर ने उनकी सहेली सेवाग्राम थाने में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी को सूचना दी। उक्त महिला पुलिस कर्मी अपने साथी कर्मी के साथ लोन की पुछताछ के बहाने बैंक में पहुंची़ उन्हें देख सिरफिरे व्यक्ती ने भागने की भी कोशीश की, इस दौरान उसे हिरासत में लिया गया़। इस प्रकरण में सेवाग्राम पुलिस ने व्यक्ती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी़। इस घटना से बैंककर्मियों में खलबली मच गई़ थी।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …