*आध्यात्मिक धर्मगुरू राजकुमार बसवार द्वारा नागपूर ग्रामीण के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मेडिकल साहित्य का वितरण*
*सावनेर तालुकाके खापा,केळवद,बडेगाव सहीत कळमेश्वर,काटोल और रामटेक तालुका के स्वास्थ केन्द्रोको लगभग 12 लाख रुपयेकी सामुग्री भेट (दान) की*
मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले
सावनेर ः शिवहोम तंत्र श्री राजराजेश्वरी आश्रम परसोडी के तत्वाधान में रसोडी स्थित आश्रम मे एक आयोजनके दौरान सावनेर काटोल तथा रामटेक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को को वैद्यकीय उपयोग मे आनेवाले मेडिकल साहित्य वितरित किया गया*
*कुछ दिन पुर्व ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सावनेर को गुरुजी राजकुमार बसवार द्वारा वहा की व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसलिए कुछ साहित्य का वितरण किया गया था उस कार्यक्रम में उपस्थित जिला परिषद के उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे ने गुरुजी से विनंती की थी की ग्रामीण भाग के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में इस कोरोना वायरस की महामारी से सामना करने के लिए कुछ साहित्य की आवश्यकता है गुरु जी ने वह विनती स्वीकार कर सावनेर तालुका के खापा केळवद बड़ेगाव कमलेश्वर के तिष्टी काटोल के येनवा तथा रामटेक तालुका के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वहां के मेडिकल ऑफिसर द्वारा बताए गए साहित्य उपलब्ध कराए गए*

*दि.6 जुन को परसोडी स्थित शिवहोम तंत्र श्री राज राजेश्वरी आश्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सेलोकर,जिला परिषद अध्यक्ष रश्मी बर्वे, जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे सावनेर पंचायत समिति सभापति, कलमेश्वर पंचायत समिति सभापती,विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से आए मेडिकल अधिकारी जिला परिषद के सदस्यगण एं मान्यवरोकी उपस्थिति में लगभग दस लाख रुपये का वैद्यकीय उपयोग मे आनेवाला साहित्या हस्तांतरण किया गया*

*इस अवसर पर प्रमुख अतिथि बर्वे ने आश्रम द्वारा इस महामारी के दौरान विशेषता ग्रामीण भाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को किए गए इस मदद कार्य की सराहना की और गुरु जी राजकुमार बसवार तथा गुरु माता दीप्ति बसवार इनका शुक्रिया अदा किया तो वही डॉक्टर सेलोकर इस कार्य को लेकर बहुत अभिभूत हुए और तीसरी लहर में जो शासन द्वारा पूर्व तैयारी की जा रही है उसी में ग्रामीण भाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को इस मदद से बहुत सहायता मिलने की बात कही कार्यक्रम का संचालन डोमासाव सावजी ने किया कार्यक्रम की प्रस्तावना एडवोकेट शैलेश जैन ने की तथा आभार प्रदर्शन का काम जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे ने किया*
*इस अवसर पर गुरुजी राजकुमार बसवार ने कहा कि सेवा ही मानव धर्म है.संकट के समय अगर हम समाज और सरकार के काम नही आयेंगे तो कैसा होगा.और वैसे भी दान करणा हमारी संस्कृती का अहम हिस्सा है.दान करणेसे कभी धन क्षय नही होता अपीतु बढते ही रहता है.यह मेरा और मेरे हितचिंतकोका एक छाटासा प्रयास है और आगे भी कुछ मदद कार्य करने का अवसर मिला तो अवश्य करेंगे. साथ ही गुरुजीने अपने देश विदेश स्थित शिष्य गनो का आभार व्यक्त किया जिनके द्वारा दिये गे (दान) फंडिंग से यह कार्य संपन्न हो सका जीसमे विदेशी भक्तों द्वारा करीब 8000 यूरो का फंडिंग किया गया तथा श्री दिलीप जैन द्वारा 200 सैनिटाइजर की बोतले दी गई सीमा तिवारी द्वारा 100 प्लास्टिक कुर्सीया भी मदत दी गई अबतक ग्रामीण क्षेत्रोके स्वास्थ केन्द्रो हेतु गुरुजी व्दारा करीब करीब 10-12 लाख का साहित्य वितरित किया गया तथा भविष्य मे भी मदत करणे का संकल्प लीया*

*इस अवसर पर प्रा.साहेबराव वीरखरें,रामभाउ उमाटे, दिलीप जैन,विनोद वालके,बंडू दिवटे,सतीश लेकुरवाळे,श्याम बसवार,राम बसवार आदी प्रमुख रुपसे उपस्थिती थे*
Maharashtra News Media सच की आवाज