Breaking News

*शहीद भूषण सतई के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की* *शहिद बेटे के गम मे गवां दी जिंदगी*

*शहीद भूषण सतई के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की*

*शहिद बेटे के गम मे गवां दी जिंदगी*

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – देश के लिये शहादत देना वाले वीर शाहीद भूषण सतई के पिता पिता रमेश ढोंडू सताई (60) फैलपुरा काटोल निवासी ने अपने घर के बाथरूम की छत से रस्सी और दुपट्टे से लटककर आत्महत्या किये जाने घटना 21जून के सुबह 04-05बजे के दरमियान घटी।इस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों ने काटोल पुलीस स्टेशन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही काटोल पुलीस स्टेशन के थानेदार महादेवराव आचरेकर अपने स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहूंचे, जहां मृतक रमेश धोंडू सतई के मृत्यू का घटनास्थल पंचनामा कर मृतक को शवविच्छेदन के लिये काटोल ग्रामिण अस्पताल में भेजा गया। शवविच्छेदन के बाद डाक्टरों ने आत्महत्या की पुष्टी की है।

ज्ञात हो की कश्मीर घाटी के गुररेज सेक्टर में 13 नवंबर 2020 को पाकिस्तान के कायराना हमले में काटोल के 28 वर्षीय भूषण सताई समेत चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे. उसी दिन से भूषण के पिता अपने बेटे (भूषण )के याद में खोये खोये से रहते थे। बताया जाता है की बेटे भूषण के शहादत के बाद से ही सदैव उदास रहते थे।
अंत में सोमवार के सुबह उन्होने अपने घर के बाथरूम में छत को रस्सी तथा गले में दुप्पटा बांधकर बाथरूम के छत को लटके हुये अवस्था में पायेगये। यह घटना पहले मृतक के बेटी ने देखा तथा इसकी जानकारी तुरंत अपने मां को दी । मां ने यह घटना अपने बेटे को बताई उसने तुरंत उस लड़के को बुलाया तथा उसके पिता के आत्महत्या की जानकारी दी। छोटे बेटे ने इस घटना की जानकारी पुलीस को दी। इस घटना की जांच वरिष्ठ पुलीस निरिक्षक महादेवराव आचरेकर के मार्गदर्शन में महादेवराव आचरेकर के मार्गदर्शन में स पो नि जवाहर चव्हाण कर रहे है.

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …