*नागपुर का राधाकृष्ण अस्पताल योगीराज अस्पताल में देगा सेवाएं*
रामटेक प्रतिनिधि – ललित कनोजेे
रामटेक – धर्मादाय योगीराज स्वामी सीतारामदास अस्पताल को राधकृष्णा अस्पताल और अनुसंधान केंद्र,नागपुर सेवाएं प्रदान करेंगे। 20 जून को पुजन कीया गया और नियमित रोगी के लिए सेवा शुरू की गई हैं। संस्था के अध्यक्ष गोविंद पोद्दार ने कहा कि राधाकृष्ण अस्पताल मरीजों की सेवा के रूप में योगीराज अस्पताल को चिकित्सक की सेवाएं और वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में सभी आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे. एक नई सीटी स्कैन मशीन और दस आईसीयू बेड, फिजियोथेरेपी, अपंग के लिए एक ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। उपकरण जल्द ही खरीदे जाएंगे। मरीजों को बहुत ही उचित दरों पर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस समय उपाध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव हरीश अग्रवाल, डॉ. राकेश कैडलवार, डा.सचिन चिंधालोरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मानधना, सीईओ राकेश कैधेलवार, बायोमेडिकल इंजीनियर मनीष केडिया, योगीराज के ट्रस्टी एडवोकेट संजय खंडेलवाल,डॉ. मोहित दलवेकर,डॉ. पायल कटरे, डॉ. वैभव बियाली, डॉ जमील अहमद, डॉ. प्रणाल सहारे, डॉ क्षितिज गुलहाने, सौरभ अग्रवाल, शुभांगी राउत उपस्थित थे। विशेष बात यह है की योगीराज अस्पताल का निर्माण 40,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में है।
एक अच्छी तरह से सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर और बेड्स यहाँ पर हैं। लेकिन डॉक्टरों और प्रबंधन की कमी थी। लेकिन राधाकृष्ण अस्पताल के शुरू होने से उम्मीद है कि मरीजों को बेहतर सेवा मिलेगी। फोटो, सरजी यह खबर जरूर लगाना।
Maharashtra News Media सच की आवाज