Breaking News

*क्षत्रिय कलार समाज संस्था कोराडी नागपुर का परिचय सम्मेलन संपन्न*

*क्षत्रिय कलार समाज संस्था कोराडी नागपुर का परिचय सम्मेलन संपन्न*

नागपुर उपजिल्हा प्रतिनिधी – दिलीप येवले

नागपुर:- स्थानीय कोराडी नागपुर में स्थित यशवंत लाँन में क्षत्रिय कलार समाज संस्था द्वारा आयोजित स्नेह-मिलन एवं परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।सर्वप्रथम कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन नागपुर शहर के प्रथम नागरिक महापौर मा.दयाशंकर तिवारी, तथा डब्ल्यूसीएल के पूर्व जनरल मैनेजर माननीय धरणीधर डहरवाल तथा साकोली शहर के उद्योजक श्री अविकुमार गिरीश उजवने,कोराडी नगराध्यक्ष श्री राजेश रंगारी समाज की अध्यक्षा श्रीमती संगीता राजेशजी उजवने,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उमेश भारद्वाज,सचिव डॉ राजेश राजकुमार पशीने एवं उपस्थित कार्यकारिणी के सभी प्रतिनिधि, दूरदराज से आए समाज बंधु बांधव के बीच में उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन देकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान कर्मयोगी सम्मान तीन लोगों को प्रदान किया गया जिनमें श्री.गौरीशंकर शिवहरे,दल्लीराजहरा जिला बालोद(छत्तीसगढ़)श्री.मनीष अशोकजी पशीने नागपुर,श्री. लक्ष्मीनारायण पशीने राजनांदगांव इनका *कर्मयोगी* सम्मान देकर सम्मान किया गया। उसी तरह से कक्षा 10 और कक्षा 12वीं में समाज की ओर से सबसे ज्यादा अंक पाने वाले महाराष्ट्र के 34 सरनेम वाले समाज से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने हेतु रजत पदकदाता.में श्रीमती इंदिरा अशोक खराटे,भंडारा श्रीमती संगीता राजेश उजवने, कोराडी का शॉल श्रीफल तुलसी का पौधा देकर उपस्थित मान्यवरो के बीच सम्मान किया गया।कार्यक्रम की उपयोगिता और गौरवशाली क्षण उस समय आया जब समाज के कुछ बच्चों ने रंगारंग नृत्य के माध्यम से सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि श्रीमान दयाशंकर तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में अनेक उदाहरणों के माध्यम से समाज ने या समाज के लिए व्यक्ति ने कौन से कर्तव्य का प्रारंभ करना चाहिए इस बारे में सब कै मौलिक मार्गदर्शन किया।श्री राजेश रंगारी जी ने बी मौलिक विचार प्रकट किए। श्री अवि कुमार उजवने द्वारा युवाओं को उद्योग लगाने के लिए किस प्रकार कड़ी मेहनत करनी चाहिए इस संदर्भ में अपनी बात उपस्थित जन समुदाय को समझायी।श्री.धरणीधर डहरवाल द्वारा सटिक बात कही। संस्था के स्मरणिका स्नेहा भेट 2021 का लोकार्पण इस दौरान मान्यवर के हाथों से किया गया।
संस्था के सचिव डाँ.राजेश पशीने द्वारा वर्ष भर में किए गए समाज के कामों का सविस्तार लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती संगीता राजेश उजवने द्वारा समाज के लिए किए जा रहे हैं कल्याणकारी कामों का अपने उद्बोधन में प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र का आभार प्रदर्शन श्री नीलेश आवलपाने तथा कार्यक्रम का संचालन कुमारी पायल जयसवाल, सौ. पायल विपिन नशीनें सौ.हिमानी पवन करमेले द्वारा किया गया।

उसी प्रकार द्वितीय सत्र में लगभग 20 लड़के और लड़कियों ने अपना परिचय सबके सामने प्रस्तुत किया।इस अवसर का संचालन सौ. मंगला राजेश पशीने सौ.पलक पिंटू खुबेले आभार प्रदर्शन सौ.रजनी भारद्वाज ने किया.कार्यक्रम को सफलतार्थ पवन करमेले,चंद्रप्रकाश खुबेलें,विपिन मोहन नशीनें,सौ.सोनम आवलपाने ,सौ.ज्योति अरुण उजवने ,मीनाक्षी सत्येंद्र भारद्वाज, शुभम प्रकाश पशीने,देव राजेश पशीने ,देवेंद्र खराटे,रजनी चंद्र प्रकाश खुबेले आदि ने अथक परिश्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …