Breaking News

*राष्ट्र कवि नीरज की पुण्यतिथि मनायी गई*

*राष्ट्र कवि नीरज की पुण्यतिथि मनायी गई*

नागपुर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में बेहद सादगी से राष्ट्र कवि एवं गीतकार गोपालदास सक्सैना ‘नीरज’ की तीसरी पुण्यतिथि मनायी गई। स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने गोपालदास नीरज की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नीरज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने नीरज के गीतों एवं कविताओं का जिक्र किया। स्कूली विद्यार्थियों ने अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते हुए आॅनलाइन सेलिब्रेशन में भागीदारी की। कुछ विद्यार्थियों ने उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग साझा किये। बहुत से विद्यार्थियों ने अपने आलेख साझा किये।

पद्मभूषण से सम्मानित कवि, गीतकार नीरज की ये पंक्तियां है बहुत अंधियार अब सूरज निकलना चाहिए, तमाम उम्र मैं अजनबी के घर में रहा, खुशी जिसने खोजी, मैं तुफानों में चलने का आदी हूं, जब भी कोई सपना टूटा और “कारवां गुजर गया। गुबार देखते रहे” आज भी ससम्मान गुनगुनायी जाती है।उसी तरह ‘मेरा नाम जोकर’, ‘शर्मिली’ एवं ‘प्रेमपुजारी’ फिल्म के गीत भी अमर हो गए। कार्यक्रम के सफलतार्थ सभी विद्यार्थियों ने अथक प्रयास किया।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …