Breaking News

*केलवद स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर सोनेकर पर मामला दर्ज* *जनता ने की निलंबन की मांग*

*केलवद स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर सोनेकर पर मामला दर्ज*

*जनता ने की निलंबन की मांग*

 

मुख्य संपादक – किशोर ढूँढेले
सावनेरः तहसील अंतर्गत केलवद स्वास्थ्थ केंन्द्र में कार्यरत डाक्टर  धनराज सोनेकर ने वूध्द महिला को गालीगलौच तथा अभद्र व्यवहार करने पर मामला दर्ज हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानिय वार्ड क्र.3 निवासी वैभव मखे अपनी वूध्द माता सुमन को शनिवार सुबह 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लेकर गए थे.उस वक्त स्वास्थ केन्द्रमे ड्यूटीपर डाक्टर सोनेकर ने मरीज की जाच करना तथा इलाज करना तो दुर वु्ध्द मरीर सुमन पर अभद्र भाषाका प्रयोग कर गालीगलौज करना शुरु कर दिया मानो मरिजका स्वास्थ केन्द्रमे इलाज करने आना गुन्हा हो गया हो या वो अछुत हो. इलाज कराने पहुची वुध्दा डाँक्टर के इस रवैय्येसे घबरा गई. वु्ध्दाके साथ आये उसके पुत्र वैभव ने भी डाक्टर को समझाने की कोशीश की, लेकीन डाक्टर ने उसे भी “चलरे अकल मत बाता” कहकर बाहर निकाल दिया.*

*अपने साथ हुये अपमानास्पद रवैय्येसे खीन्न वु्ध्द सुमन मखे (65) ने केलवद थाने में पहुचकर डाक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की.*
*केलवद के थानेदार दिलीप ठाकुर ने डाक्टर पर कलम 294,504, 506 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रहे है.वही आरोपी डाक्टर सोनेकर पर अन्य आरोप भी है की वे केलवद थाने के आरोपी की एमएलसी करने में आनाकानी करते है. यह आरोप केलवद पुलिस ने किया है.*

*इससे पहले भी डाक्टर सोनेकर पर केलवद थाने में मामला दर्ज हुआ है.वु्ध्द महिला के मामले में पुर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष तथा स्वास्थ्य सभापती मनोहर कुंभारे स्वास्थ केन्द्र पहुचकर घटनाकी जानकारी ली तथा जिला परिषद सीईओ योगेश कुंभेजकर से कुंभारे ने फोन पर बात कर वु्ध्द महिला मरीजके साथ अभद्र व्यवहार करणेवाले डॉक्टर पर तुरंत डाक्टर पर कारवाई की मांग की है.*

*अपने अडीयल रवैय्ये तथा ग्रामीण अंचल से इलाज कराने आनेवाले मरीजोके साथ हमेशाही अभद्र व्यवहार के लीये जानेजाने वाले डाँ.सोनेकर को तुरंत निलंबीत करने की मांग सावनेर तालुका अध्यक्ष सतिश लेकुरवाले, वैभव मखे,विकास गायधने, रमेश नखाते, राजेंद्र बावनकर,संदिप डांगोरे, महेश श्रीखंडे, अरुण श्रीखंडे ने नागपुर जिला स्वास्थ्य अधिकारी से की है.*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …