Breaking News

*सर्जरी कर 3kg का ट्युमर निकालकर दिया सडक के बेसहरा श्वान को जीवनदान* *श्वान के पिछले पैर के पंजे मे 3 kg का ट्युमर*

*सर्जरी कर 3kg का ट्युमर निकालकर दिया सडक के बेसहरा श्वान को जीवनदान*

*श्वान के पिछले पैर के पंजे मे 3 kg का ट्युमर*

नागपुर :- सडक के श्वान एवं अन्य पशुपक्षीयो को भी इंसानो के तरह स्वतंत्रता से जीने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं तथा उनका संरक्षण, संवर्धन करना हर एक व्यक्ती, शासन प्रसाशन का मूल कर्तव्य हैं पर पशुपक्षी वोट बँक ना होने कारण पशुहितार्थ कोई उचित उपाययोजना सरकार प्रसाशन पशुसंवर्धन विभाग द्वारा नही की जा रही हैं यह मुकपशुओ का दुर्भाग्य हैं।
आंखो देखा हाल हैं की सडक पर शहरी – ग्रामीण क्षेत्र मे अक्सर खूजली से पीडित श्वान, जख्मी-बिमार श्वान, कॅन्सर, दुर्घटना मे फ्रॅक्चर हुए श्वान, अंधे श्वान, ट्युमर एवं अन्य बिमारीयो से पीडित श्वान दिखाई देते हैं, दर्द से पीडित इन श्वानो के दर्द तथा जीवजंतू हेतू अपने संवैधानिक कर्तव्य को समझकर शासन प्रसाशन द्वारा पीडित पशुओ का रेस्क्यू, स्पॉट ट्रीटमेंट, सर्जरी, अत्याधुनिक पशुनिवारा केंद्र, सभी सुविधाए से लैस पशुरुग्णवाहिका, 24 घंटे मुफ्त चिकित्सा सेवा मुहैय्या करवाना चाहीये मगर शासन-प्रसाशन-पशुसंवर्धन विभाग ने इस महत्त्वपूर्ण विषय को हमेशा नजर अंदाज किया हैं इसलीये बेजुबान पशुओ को सडक पर ही दर्द मे तडप तडप अपनी जान देकर खामियाजा चुकाना पड रहा हैं यह पशुओ का दुर्भाग्य हैं।
हाल ही की बात हैं पारडी स्थित पुनापूर गाव परिसर के पशुप्रेमी जय हुकूम को एक श्वान दिखाई दिया जीसके पिछले पैर के पंजे के नीचे बहोत बडा ट्युमर था, दर्द के कारण श्वान को चलने मे काफी दिक्कत हो रही थी और स्थानीय लोग भी उस श्वान को काफी प्रताडीत कर रहे थे। पशुप्रेमी जय हुकूम ने श्वान के फोटो-विडिओ और महत्त्वपूर्ण जाणकारी स्वप्नील बोधाने को उपलब्ध करवाई। ट्युमर से पीडित श्वान की सर्जरी मुफ्त हो ऐसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाए शहर मे शासन प्रशासन पशुसंवर्धन विभाग द्वारा उपलब्ध नही हैं इसलीये इस श्वान से संबंधित सभी जाणकारी सोशल मिडियापर डाली गयी तो श्वान की पीडा देखकर श्वान का रेस्क्यू और सर्जरी हेतू पशुप्रेमीयो ने मदत कर मानवता की मिसाल पेश की हैं।
स्वप्नील बोधाने इन्होने शहर के पशुचिकित्सक डॉ. मयूर काटे इनसे ट्युमर डॉग के विषय पर चर्चा कर सर्जरी की तारीख तय की गयी। सर्जरी होने वाले दिन सुबह 8 बजे प्रोफेशल एक्स्पर्ट डॉग रेस्क्यू टीम के पवन झकरेल, संजय समुद्रे एवं पशुप्रेमी संस्था की टीम पुनापूर पहुची और बडे सतर्कता से पवन झकरेल ने डॉग कॅचिंग नेट से ट्युमर डॉग को रेस्क्यू किया और पशुप्रेमी संस्था डॉग को डॉ. मयुरजी काटे इनके क्लिनिक लेकर पहुचे।
डॉग का ट्युमर पंजे के निछले हिस्से मे होने कारण पंजे के नीचे का कुछ हिस्सा काटकर करिब 2 घंटे की जटिल सर्जरी कर डॉ. मयूर काटे ने 3 kg का बडा ट्युमर निकालकर पैर मे टाके लगवाए। सही समय पर डॉग को रेस्क्यू तथा सर्जरी करवाई गयी ना होती तो ट्युमर फूट जाने से असह्य दर्द के कारण डॉग की मृत्यू भी हो सकती थी। सर्जरी के बाद कुछ दिन घाव सुकने तक डॉग को पोस्ट ऑपरेटिव्ह केअर की जरूरत थी इसलीये म.न.पा भांडेवाडी स्थित पशुनिवारा केंद्र मे रखा गया और दो वक्त के भोजन की व्यवस्था Helping hands संस्था के चार्ल्स लिओनार्ड द्वारा की गयी। पशुनिवारा केंद्र के पशुचिकित्सक डॉ. आशिष जयस्वाल, संतोष कुलभजे द्वारा डॉग का लगातार कुछ दिन तक इलाज किया गया। श्वान हितार्थ बनाए गये कानून का उल्लंघन ना हो इस बात का ध्यान रखकर डॉग पुरी तरह से ठीक हो जाने बाद जहाँ से रेस्क्यू किया गया था उसी पूर्वस्थान पुनापूर मे रिलीज किया गया।

*सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर डॉग के सर्जरी के लिये पैसो की मदत करनेवाले पशुप्रेमी*
Adv. अपूर्वा धवनकर, राजेशजी दोषी, कृतिका रामजे (छिंदवाडा), मृदुला बॅनर्जी (छिंदवाडा), डॉ.स्नेहा रामटेके, adv. अनघा साने (सावनेर), अश्विन मोटघरे, स्वप्नील मनघे, आशना सावरकर द्वारा मदत प्राप्त हुई।

*सर्जरी के लिये डॉग रेस्क्यू करनेवाली पशुप्रेमी संस्था👇🏻*
People for animals युनिट -2,
R.A.D बहुउद्देशीय संस्था नागपूर,
स्वप्नील बोधाने, आशिष कोहळे राजेशजी दोषी उनका विशेष योगदान हैं।

*पशुहितार्थ अपने संवैधानिक जिम्मेवारी को समझकर शासन प्रसासन-पशुसंवर्धन विभाग-प्राणी क्लेश प्रतिबंधक समिती ने शहर-ग्रामीण क्षेत्र मे सडक पर जख्मी-बिमार एवं अन्य समस्या ग्रसीत श्वानो को रेस्क्यू इलाज हेतू अत्याधुनिक पशुरुग्णवाहिका, 24 घंटे मुफ्त चिकित्सालय, सभी अत्याधुनिक सुविधाये युक्त पशुनिवारा केंद्र सुविधाये उपलब्ध करवानी चाहीये।*

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …