*परासीया सिवनी के टाईल्स फिटिंग करने वाले कामगार की बाजारगाव में मृत्यु*
*मृत्यु का कारन अज्ञात*
संवाददाता- कोंढाली/
बाजारगाव- सेवामार्ग (सर्हिस रोड)पर 13अगक्तूबर के सुबह दस बजे से एक अचेत अवस्था में पडा था । स्थानीय नागरिकों को द्वारा इस घटना कि जानकारी देर शाम साढे पांच बजे कोंढाली पुलीस स्टेशन को दी गयी, घटना की जानकारी मिलते ही थानेदार विश्वास फुलरवार ने ने ऑन डिवटी पुलीस स्टाफ को घटना स्थल पर भेजा। जहां अचेत अवस्था में पडे व्यक्ती की जांच की गयी, वह अचेत अवस्था में पडा व्यक्ती मृत अवस्था में पाया गया। घटना स्थल पंचनामा किया गया। तथा उस के जेब मे चुनाव पहचान पत्र पाया गया, जिसमें उसका नाम अशोककुमार राजाराम(33) मु पो परासीया तहसील सीवनी,जिला सीवनी- म प्र पाया गया है।
बताया जाता है की वह हाल ही में यहां के एक (अंबीका) फार्म हाउस पर किसी टाइल्स फिटिंग के काम पर होने की जानकारी मिली है, कोंढाली पुलीस स्टेशन के हवालदार दारासिंग राठोड, किशोर लोही, पन्नालाल बटाऊवाले संतोष राठोड द्वारा घटनास्थल पंचनामा कर आकस्मिक मृत्यु का गुनाह दाखील कर मृतक के शवविच्छेदन के लिये काटोल ग्रामिण रूग्णालय भेजा गया है।
Maharashtra News Media सच की आवाज