*ऑनलाइन आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया*
मुख्य संपादक – किशोर ढूँढेले
सावनेरः स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव ऑनलाइन मनाया गया। कक्षा पहली से दसवीं तक के लगभग 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। ‘पोस्टर बनाओ’ स्पर्धा को जबरदस्त प्रतिसाद मिला। कक्षा दसवीं की होनहार छात्रा प्रांजलि भोयर ने बहुत ही सजीव पोस्टर बनाया, जिसका लोकार्पण प्राचार्य कक्ष में स्थानीय निदेशक श्री चंद्रशेखर देशमुख एवं सेवा निवृत्त मुख्याध्यापक श्री दूधकवडे सर प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने किया। सोशल मीडिया पर पोस्टर को जबरदस्त सराहना मिली। बच्चों ने निबंध स्पर्धा में स्वतंत्रता संग्राम, आजादी की लड़ाई में सेनानियों का योगदान, पत्रकारिता के जरिए जन संचेतना, पंजाब केसरी, हिन्दुस्तान सहित अन्य समाचार पत्रों की भूमिका। लोकमान्य तिलक, लाला लाजपतराय, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की भूमिका पर कई विद्यार्थियों ने लेख लिखे। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत एवं नृत्य भी सराहनीय रहे। प्रायमरी कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘तिरंगा’ बनाया एवं भाषण भी दिए। स्कूल के प्रांगण में पूरी सादगी से स्कूल निदेशक चंद्रशेखर देशमुख ने ध्वज फहराया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं पालकों का अभिनंदन किया। युवा गायक राजीव आर्य ने देशभक्ति गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष सुश्री सुनीता नासरे ने किया*
Maharashtra News Media सच की आवाज