Breaking News

*भारत रत्न पूर्व पी.एम अटलजी को श्रध्दांजलि*

*भारत रत्न पूर्व पी.एम अटलजी को श्रध्दांजलि*

नागपुर – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल काटोल ने दी उन्हें श्रध्दांजलि । स्कूल ने कोविड-19 संक्रमण की वजह से बेहद ही सादगी पूर्ण तरीके से पुण्य स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने उपस्थित स्टॉफ के साथ पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बोलते हुए कहा कि वाजपेयी जी इस सदी के महानायक थे । प्रधानमंत्री बनने से पूर्व भी विपक्ष नेता के रूप में लोकसभा में सभी को प्रभावित कर चुके थे। कवि हृदय वाजपेयी जी कुशल वक्ता थे, स्तंभकार थे। उनकी जनसभाओं में विपक्षी भी उनके भाषण को सुनने हेतु स्वेच्छा से आते थे। एक विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने जो ख्याति अर्जित की वो सदियों याद की जाएगी। उन्होंने राजनीति को एक नई पहचान दी थी।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …