*कुए मे गिरे दो श्वान : एक श्वान की तडप तडप कर मौत, दुसरे को बचाने मे सफलता*
नागपुर उपजिल्हा प्रतिनिधी दिलीप येवले
नागपुर:- खुला कुआ दे रहा पशुओ के मौत को दावत : प्रशासन की अनदेखी.
बेसा परिसर श्रीपाद लॉन के पिछे उन्नती पार्क वार्ड न – 5 परिसर मे पांडे नामक व्यक्ती का प्लॉट हैं, इस प्लॉट पर घनी झाडीयो के बीच पुराने जमाने का कुआ हैं जो जमीन के लेव्हल पर हैं, कुए को, प्लॉट को कोई संरक्षक दिवाल नही हैं। यह कुआ काफी गहरा तो हैं ही साथ ही बरसात का मौसम होने कारण कुआ पाणी से लबा लब भरा हुआ हैं। अब तक इस कुए मे कई सुवर, गौवंश, सडक के श्वानो की गिर कर मौत हो चुकी हैं।
दो दिन पहले रात के समय इस कुए मे सडक के 2 श्वान गिर गये, श्वान अपनी जान बचाने के लिये झट पटा रहे थे, भोंक रहे थे, उनके अन्य मित्र श्वान कुए के किनारे बैठकर कुए मे ताक रहे थे, उन्हे बचाने के लिये गुहार लगा रहे थे। रात के समय श्वानो के भोंकने की आवाज से स्थानीय नागरिक मधू भनारकर का ध्यान तो गया पर रात अधिक थी, इस संबंधित विषय मे मदत करनेवाले रेस्क्यू युनिट की जाणकारी उनके पास नही थी।
दुसरे दिन सुबह तक एक श्वान अपनी जान गवा बैठा था, दुसरा श्वान अपनी जान बचाने के लिये गुहार लगा रहा था, इस हृदय विकारक दृश्य को देखकर परिसर के पशुप्रेमी नागरिक की आंखे नम हो चुकी थी। स्थानीय निवासी मधू भनारकर को सोशल मीडिया से स्वप्नील बोधाने का मो. न प्राप्त हुआ और सभी जाणकारी दि गयी। स्वप्नील बोधाने अपने मित्र योगेश पानबुडे के साथ घटनास्थल पहुचे और करिब 2 घंटे की मशगत कर रस्सीयो का फास बनाकार श्वान को बाहर निकाला।
उन्नती पार्क स्थानीय निवासी मधू भानारकर, विनी रायकवाड, गणेश धुधकवार, हिरल रायकवाड इंहोने बताया की यह जगह काफी सालो से पडीत हैं, इस कुए के कारण बहोत से पशुओ को अपनी जान गवांनी पडी हैं। इस विषय मे कई बार वार्ड न- 5 के ग्राम पंचायत सदस्य सीमा गडपांडे और सरपंच सुरेंद्र बानाइत को बताया गया, शिकायत दि गयी मगर यह विषय पशुओ का होने कारण अनदेखा किया गया, कोई उचित उपाययोजना नही की गयी।
खुले प्लॉट पर स्थित कुए को संरक्षित दिवाल रहना जरुरी हैं, ऐसे कुए के कारण पशुक्रूरता को बढावा मिल रहा हैं, कई पशु अपनी जान गवा बैठे हैं। इस कुए के कारण मनुष्यहानी भी हो सकती हैं, प्लॉट धारक व्यक्ती पर ग्रामपंचायत बेसा ने अपने नियम नुसार कानुनन कार्यवाही करनी चाहीये और पशुक्रूरता मामले मे स्थानीय पुलीस स्टेशन को सूचित कर FIR दर्ज करवानी चाहीये।
Maharashtra News Media सच की आवाज