Breaking News

*कन्हान में घटी बड़ी खबर; 5 युवक नदी में बह गए*

*कन्हान में घटी बड़ी खबर; 5 युवक नदी में बह गए*

कन्हान – नदी में नहाने उतरे 5 युवक डूबकर बह गए. यह घटना कन्हान थाना अंतर्गत पुरानी कामठी परिसर की है. आज रविवार की सुबह 12 लोग यवतमाल के दिग्रस परिसर से अम्मा के दरगाह में आये. करीब 8 से साढ़े आठ बजे दरम्यान इनमेसे कुछ लोग नदी में नहाने गए. नदी में पानी का स्तर ज्यादा था तथा नदी में बहाव भी था. नदी में मस्ती कर रहे युवक अचानक डूबकर बह गए. डूबकर बह गए युवको में सय्यद लकी उम्र 22 वर्ष , अयाज बेग उम्र 20 वर्ष , अबुजर बेग उम्र 18 वर्ष , सप्तहिन शेख उम्र 21 वर्ष , ख्वाजा बेग उम्र 17 वर्ष है. बह गए युवको के शव अभी तक मील नही पाए. शव ढूंढने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. कन्हान थाना प्रभारी उनके दल बल के साथ घटनास्थल मौजूद है.

Check Also

दुःखद निधन – श्रीमती.गिरजाबाई साहेबलालजी ढूँढेले (सावनेर ) इनका दुःखद निधन

🔊 Listen to this दुखद समाचार आप सभी को अत्यंत दुख साथ यह सुचित किया …