Breaking News

*कोंढाली के 790 किसानों को 08 करोड 36 लाख का कृषी फसल ऋण वितरण* *विविध योजनाओं की दी जानकारी* *पी पी एफ योजना के फायदे तथाकिसान क्रेडिट कार्ड की के साथ साथ विविध योजनाओं की जानकारी दी*

*कोंढाली के 790 किसानों को 08 करोड 36 लाख का कृषी फसल ऋण वितरण*

*विविध योजनाओं की दी जानकारी*

*पी पी एफ योजना के फायदे तथाकिसान क्रेडिट कार्ड की के साथ साथ विविध योजनाओं की जानकारी दी*

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – किसानों को साहूकारों के चुंगल से मुक्ति दिलाने और खेती के कामकाजों के लिए सस्ती दर पर लोन मुहैया कराने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड एक शानदार स्कीम है. इस योजना में किसान को 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. यह जानकारी भी ओ आय कोंढाली शाखा के व्यवस्थापक माढेकर द्वारा बैंक के116वे स्थापना दिवस के अवसर पर कोंढाली क्षेत्र के किसानों को जानकारी दे रहे । साथ ही बैंक ऑफ इंडिया के तहत आने वाले क्षेत्रीय 790किसानों को 08करोड 36लाख रुपयों का कृषी फसल ॠण वितरित किये जाने की जानकारी भी दी ,साथ ही बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर बताया की बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देशा नुसार अर्जी करने पर नियमाली की पुर्तता करने वाले उपभोक्ताओं को बैंक सेवा देती रहीगी।


इस अवसर पर स्थानीय 790 किसानों को 08करोड 36लाख का फसल ॠण वितरित किया। बैंक ऑफ इंडिया के के 116स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दुर्गा प्रसाद पांडे, ब्रजेश तिवारी, राजेंद्र खामकर के उपस्थिती में प्रा भास्कर पराड,एड जयश्री धर्मे तथा अन्य किसानों का सत्कार भी किया गया।
बैंक ऑफ इंडिया के व्यवस्थापक एस बी माडेकर द्वारा इस अवसर पर पी पी एफ, सु कन्या समृद्धी, विद्यालक्ष्मी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति विमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा विमा योजना, अटल पेंशन गोल्ड लोन, योजना के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड पर किसानों को बहुत ही कम ब्याज पर कर्ज मुहैया कराया जाता है. 
केसीसी लोन पर
किसान क्रेडिट कार्ड के आधार पर लिए गए लोन पर 7 फीसदी की दर से ब्याज लगता है. लेकिन, अगर किसान एक लोन को एक साल के भीतर चुकता कर देता है तो उसे इस पर महज 4 फीसदी का ब्याज देना होगा. 
*फसल का बीमा भी*
यह किसानों के लिए बहुत ही अच्छी स्कीम है. किसान क्रेडिट कार्ड की वजह से किसान अपनी फसल का बीमा भी करवा सकते हैं जिस किसी भी कारण से अपनी फसल नष्ट होने पर उनको मुआवजा भी दिया जाता है. बाढ़ की स्थिति में फसल के पानी में डूबने से खराब होने या फिर सूखा पड़ने पर फसल के जल जाने पर किसान क्रेडिट कार्ड बहुत काम आता है.

*किसान क्रेडिट कार्ड की विशेषता*
– केसीसी खाते में लोन पर बचत बैंक की दर पर ब्याज दिया जाता है.
– केसीसी कार्ड धारकों के लिए मुफ्त एटीएम सह डेबिट कार्ड मुहैया किया जाता है.
– बैंक किसान कार्ड नाम से डेबिड/एटीएम कार्ड देता है.
– केसीसी में 3 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए 2% प्रति वर्ष की दर से ब्याज छूट मिलती है.
– समय से पहले कर्ज चुकाने पर 3% प्रति वर्ष की दर से अतिरिक्त ब्याज छूट मिलती है.
– *केसीसी के लोन पर फसल बीमा की कवरेज मिलती है.* 
– पहले साल के लिए लोन की मात्रा कृषि लागत, फसल के बाद के खर्च और जमीन की लागत के आधार पर तय की जाती है.
किसान क्रेडिट कार्ड की शर्त पर
– 1.60 लाख रुपये तक के कर्ज के लिए किसी भी तरह की प्रतिभूति की जरूरत नहीं.
– एक साल या कर्ज चुकाने की तारीख तक, इनमें से जो भी पहले हो, 7% की दर से ब्याज लगाया जाएगा.
– देय तिथियों के अंदर चुकौती न होने के मामले में कार्ड दर पर ब्याज देना पड़ेगा.
– देय तिथि के बाद छमाही तौस से चक्रवृद्धि ब्याज लगेगा.
*क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के लाभ*
– किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ देश के सभी किसान उठा सकते है.
– प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से सभी किसानो को इस योजना का लाभ दिया जाएगा.
– किसान क्रेडिट कार्ड के ज़रिये 1.60 लाख रुपये का लोन केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा.
– इस योजना का लाभ देश के 14 करोड़ किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा.
कार्यक्रम का प्रास्ताविक व्यवस्थापक एस बी माढेकर तथा संचालन एवं आभार कृषी व्यवस्थापक समीर निंबर्ते द्वारा किया गया । इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के सभी अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे ।
 

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …