Breaking News

*न्यूट्रीशन वीक में विद्यार्थियों ने ली शपथ*

*न्यूट्रीशन वीक में विद्यार्थियों ने ली शपथ*

नागपुर – स्वास्थ्य को पुष्ट करने वाला भोजन, पोषाहार न्यूट्रीशन कहलाता है। स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार श्रेष्ठ माना गया है। कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, विटामिन, खनिज लवण सबकी संतुलित मात्रा होना जरूरी है। कई सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें काटकर धोने से उनके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। पोषण की कमी पूरी करने के लिए मछली, मीट, अंडा और मिल्क प्रोडक्ट लेना जरूरी माना गया है। कैल्शियम हड्डियों और दांतों को जरूरी पोषण देता है। पोषण आहार-तत्व संबंधी सभी प्रक्रियाओं का नाम ही पोषण है। शरीर के लिए वही आहार उपयुक्त है, जो शरीर के प्रत्येक अंग को क्रिया करने की शक्ति देता है। ऊतकों को टूटने फूटने से नष्ट होनेवाली कोशिकाओं का पुनर्निर्माण करने में सहायक होता है तथा शरीर को रोगों से अपनी रक्षा करने की शक्ति देता है। इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल ने ऑनलाइन न्युट्रिशन वीक मनाने का उपक्रम सुनियोजित किया। विद्यार्थियों ने अपने लेख, चार्ट, पीपीटी स्कूल के साथ साझा किये। जंकफूड का निषेध किया और पोषक तत्वों से परिपूर्ण संतुलित आहार को समर्थन प्रदान किया। हरी सब्जियों, फल एवं सलाद के फायदे भी समझाए। अंकुरित फूड एवं ताजे ज्यूस का महत्व भी समझाया अधिक से अधिक विद्यार्थियों ने न्यूट्रीशन विक से संबंधित स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डिब्बाबंद खाद्य सामग्री से बचने का हम सभी ने प्रयास करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स से दूरी बनाने का आव्हान किया। शरीर को निरोगी रखने के लिए प्रतिदिन हल्के फुल्के व्यायाम भी जरूरी है। नींबू, मोसंबी, सेफ, संतरा, अनार, पपीता जैसे फलो का आहार करें। सलाद भोजन से आधा घंटा पूर्व खाएं। उन्होंने पिज्जा, बर्गर, पेस्ट्री, केक भी कम खाएं ऐसा मत रखा। प्रायमरी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चार्ट की सराहना की।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …