Breaking News

*पी.एम मोदी का जन्मदिन मनाया गया*

*पी.एम मोदी का जन्मदिन मनाया गया*

 

नागपुर – स्थानीय अरविन्द इंडो पब्लिक स्कूल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बेहद सादगी से मनाया गया। यह सुखद संयोग ही कहा जाएगा कि जो व्यक्ति एक समृद्ध और आत्मविश्वास से भरपूर नये भारत का नेतृत्व कर रहा है, जिसका जन्म देश की आजादी के बाद हुआ। सकारात्मक ऊर्जा देने वाले पीएम मोदी विद्यार्थियों में भी काफी लोकप्रिय पीएम हैं। ‘मन की बात’ और “परीक्षा में चर्चा” के द्वारा उन्होंने लाखों विद्यार्थियों से संपर्क साधा। स्कूली विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी । 2019 के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भी स्कूल के साथ अपने विचार साझा किये। स्वास्थ्य क्षेत्र को स्वच्छ भारत के साथ नई दिशा दी। पर्यावरण के क्षेत्र में उनके कार्य के चलते उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा “चैम्पियन ऑफ द अर्थ” के सम्मान से सम्मानित किया । “वेद सुधैव कुटुंबकम” में विश्वास रखते हैं । हमारा “एक देश एक संविधान” का संकल्प साकार हुआ। कुछ विद्यार्थियों ने उनकी उपलब्धियों की ओर ध्यानाकर्षण करते हुए उन्हें यशस्वी पीएम कहा। स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र मिश्र ने पूरे स्कूल की तरफ से पी.एम मोदी का उनके जन्मदिन पर अभिनंदन किया और उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में असाधारण जननायक कहा। प्रखर और दृढ़ शक्ति भरा नेतृत्व निश्चित ही भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाएगा।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …