Breaking News

*स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओ डी एफ का दर्जा* *पुर्ण स्वच्छता की राह पर ग्राम धुरखेड़ा* *गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम ओ.डी. एफ। साथ ही घोषणा की*

*स्वच्छ भारत मिशन के तहत ओ डी एफ का दर्जा*

*पुर्ण स्वच्छता की राह पर ग्राम धुरखेड़ा*

*गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम ओ.डी. एफ। साथ ही घोषणा की*

कोंढाली संवाददाता – दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली – आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत कटोल तहसील के ग्राम पंचायतों में स्वच्छता मिशन के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये।

*स्वच्छ भारत दिवस* के तहत काटोल पंचायत समीती के ग्राम धुरखेड़ा गांववासीयो के जनसहयोग से यहां सदैव स्वच्छता रखी जाती है। फलस्वरूप पुनर्रनिरिक्षण के अवसर पर भी धुरखेडा ग्राम हागणदारी मुक्त (*ओपन डिडेक्शन फ्रि प्लस*) ग्राम घोषीत किया गया है। वैसे भी धुरखेडा गांव में वारकरी संप्रदाय के माध्यम से स्वच्छता विरासत में ही मिलीं है। यहां स्वच्छता अभियान के लिये *ओ डी एफ प्लस* घोषित किया गया है। आजादी केअमृतमहोत्सवी पर्व पर स्वच्छ भारत सप्ताह के अवसर पर गांव में श्रमदान के माध्यम से, ग्राम पंचायत के संपूर्ण गांव, स्कूल, मे आंगनबाडी केंद्र, गांव के चौराहों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों पर जनभागीदारी से प्लास्टिक चुनना, जल मल निकासी के नालियों को साफ करना, के साथ-साथ संपुर्ण गांव में सफाई की गई।इस अवसर पर गांव के वारकरी संप्रदाय के साथ साथ गांव में नागरिकों ने झांझ ,मंजिरे,ताल मृदंग के साथ स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागृती की गयी।सरपंच तथा जनभागीदारी के साथ महत्वपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से उचित विधि के बारे में जागरूकता दी गई।, *हर घर में नल से जल* नियमित सफाई एवं रख-रखाव के संबंध में ग्राम सभा एवं मासिक हर घर में नल से जल का प्रस्ताव पारित किये गये ।


श्रमदान के दौरान प्लास्टिक कचरे का संग्रहित स्वच्छता का नवसंकल्प कर गांव के परिवार जनों को गीले और सूखे कचरे को अलग करने, बेकार प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग और गैर-उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।प्लास्टिक बैग के बजाय कागज,कपडों की थैलियों का निर्माण कर गांव की महिलाओं रोजगार उपलब्ध करना, साथ ही मनरेगा और 15वें वित्त आयोग के तहत घरेलू स्तर पर शोषखड्डे बनाने का निर्णय लिया।इस अवसर पर धुरखेड़ा ग्राम पंचायत सरपंच विट्ठलराव उके, उप सरपंच सुदर्शन झोडे, ग्राम पंचायत सदस्य, काटोल पं स के बी डी ओ संजय पाटिल, ग्राम सेविका मनीषा मोरे, जिला सलाहकार निखिल रौंदलकर, तालुका समन्वयक अंगद डफ़र और राजू निनावे, आंगनवाड़ी सेविका शीला येसनसुरे, आशा कार्यकर्ता ज्योती भोंगले,तथा महिला मंडल के साथ ही गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …