*संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव*
मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले
सावनेरः सावनेर थाना अंतर्गत बुधवार की सुबह धापेवाड़ा शिवार में मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों को दिखाई दिया जिसकी जानकारी सावनेर पुलिस को दी गई।*
*जानकारी प्राप्त होते ही पीएसआई सागर कारंडे, एएसआई आरजे यादव व उनके सहकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर अज्ञात शव की पहचान करने का प्रयास किया। उक्त शव महेन्द्र सूरज खंडाते (25) निवासी जामरापानी, तहसील कुरई जिला शिवनी (मप्र) का होने की बात सामने आयी।*

*मृतक एक मार्ग निर्माण कंपनी में कार्यरत था व धापेवाड़ा में ही झुग्गी बना कर सहकर्मियों के साथ रहता था। मंगलवार को साप्ताहिक बाज़ार होने से ठेकेदार से रूपएं लेकर वह शराब पीने धापेवाड़ा गया था जिसके बाद से वह वापिस झुग्गी में नहीं पहुँचा.शव का निरीक्षण करने पर उसके शरीर पर कुछ खरोचें दिखाई दी जो शराब पीकर गिरने से लगने का अनुमान पुलिस ने लगाया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सावनेर आरोग्य प्रशिक्षण केन्द्र ले जाया गया। जहां हुए शवविच्छेदनमें मृतक की पसलियां टूटी होने की बात सामने आयी। शराब पीकर गिरने अथवा किसी वाहन से टकराने से पसलियां टूटने का कयास पुलिस लगा रही है जो आगे की जांच में स्पष्ट हो जाएगा।*
*शवविच्छेदनके बाद शव को उसके परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस ने अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज किया हैं व आगे की जांच थानेदार मारूति मुलुक के मार्गदर्शन में एपीआई सतीश पाटील, एएसआई आरजे यादव कर रहे हैं।*
Maharashtra News Media सच की आवाज