*काटोल कृ उ बा समीती पर डेहणकर-ठाकूर गुट का झंडा लहराया*
*सत्ताधारी गुट को मात्र चार संचालकों पर ही समाधान मानना पडा*
*डेहणकर-ठाकूर गुट को 14 तथा सत्ताधारी गुट को मात्र चार*
काटोल संवाददाता –
नागपुर – जिले के सहकारक्षेत्र मे अग्रणिय काटोल कृषी उपज मंडी के चुनाव का परिणाम 04अक्तूबर घोषीत किया गया । जिसमें चरणसिंह ठाकुर तथा केशवराव डेहणकर के शेतकरी उत्कर्ष सहकार पैलन के 14 उम्मीदवारों ने संचालक पद पर एकतरफा जीत हांसिल की वहीं विधायक अनिल देशमुख के अनुपस्थिती में शेतकरी विकास पैनल के मात्र चार उम्मीदवार संचालक पद विजयी हुए । इस चुनाव में चरणसिंह ठाकुर तथा सहकार क्षेत्र के दिर्घ अनुभवी केशवराव डेहणकर के योग्य नियोजन तथा विधायक अनिल देशमुख के अनुपस्थिती का पुरा लाभ मिला। जिसमें सेवा सहकारी के सभी ग्यारह उम्मीदवार-चरणसिंह ठाकुर, दिनेश ठाकरे, विनायकराव मानकर,नितिन डेहणकर,
गंगाधर झलके, दिगांबर धवड, संदिप पाटील, किशोर गाढवे , हेमंत जिचकार, नलूबाई भोंगले,तथा रजनी तिजारे सभी ग्यारह उम्मीदवार संचालक पद पर एकतरफा जीत हांसील की वहीं ग्रा प गट मे अडकिने तातोडे तथा मुन्ने ठाकूर डेहणकर गट तथा गजभीये एव व्यापारी गट झलके , पालीवाल तथा मापारी गट से धुर्वे शेतकरी विकास पैनल के चार उमेदवार जीते।

सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों को विधायक अनिल देशमुख की अनुपस्थिति के चलते जोरका झटका धिरे से लगा।
काटोल कृ उ बा समीती तथा कोंढाली उपबाजार समीती के सर्वांगीण विकास तथा किसानों के हितार्थ नयी योजनाओं का संचलन के लिये डेहणकर- ठाकूर-तथा ठाकरे- गुट पर मतदाताओं ने विश्वास डाला है ।
वहीं अंतिम क्षण तक नियोजन का आभाव के चलते सत्ताधारी गुट के हांथ से कृ उ मंडी के चुनाव में18के बजाय मात्र 04संचालकों पर ही समाधान मानना पडा ।
Maharashtra News Media सच की आवाज