*युवक काँग्रेस पक्षांतर्गत चुनावोकी गहमागहमी तेज*
*सुनील केदार गुट, युवा कांग्रेस चूनाव हेतू सक्रिय*
सावनेर – पिछले कुछ वर्षों में युवा कांग्रेस में युवाओकी सक्रियतासे काँग्रेसमे एक अलग चेतना पैदा हुई है और कई चेहरे युवा कांग्रेस के माध्यम से सक्रिय राजनीति में आए हैं।

महाराष्ट्र प्रदेश के पशुपालन, डेयरी विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार का दल भी अगले माह घोषित युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय हो गया है. मंत्री सुनील केदार की ओर से प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव अनुराग भोयर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होंगे. इसी तरह नागपुर जिल्हा ग्रामीण मे ग्राम ग्राम मे युवक काँग्रेसको मजबूत कर अनेक युवाओको युवा काँग्रेसमे शामिल कराकर जीलेमे काँग्रेसको मजबुती प्रदान करणेमे अहम भुमिका निभानेवाले युवक काँग्रेस जिल्हाध्यक्ष राहुल सीरीया को प्रदेश महासचिव पद के लिए ग्रामीण युवा कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल सिरिया तथा सावनेर कलमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेश खंगारे व अमोल केने को नागपुर जिल्हा युवक काँग्रेस अध्यक्ष पद हेतू चर्चा हो रही है.
*इसी तरह मंत्री सुनील केदार भी युवा कांग्रेस के माध्यम से अपनी ताकत दिखाने के लिए नागपुर शहर में मोर्चा बना रहे हैं. इसलिए मंत्री सुनील केदार नागपुर विधानसभा के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय घटोले के संघटन कुशलता तथा उनकेद्वारा कीये गये कार्योके कारण ही नागपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए अक्षय घटोले का नाम सामने आ रहा है.*
*मंत्री सुनील केदार हाल ही में यूथ कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते देखे गए हैं। इसलिए इसमें कोई शक नहीं कि सुनील केदार आगामी युवा कांग्रेस चुनाव में अपने दल के साथ मजबूती से खड़े होंगे।*
*अगले माह संपन्न होनेवाले इस संघटनांर्गत चुनावोका आगामी महानगरपालिका,नगरपालिका चुनावोमे काँग्रेस को निश्चितही लाभ होगा ऐसा माना जारहा है*
Maharashtra News Media सच की आवाज