Breaking News

*सतर्कता जनजागृति सप्ताह प्रारंभ*

*सतर्कता जनजागृति सप्ताह प्रारंभ*

 

मुख्य संपादक – किशोर ढूंढेले

नागपुर /सावनेर – अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जनजागृति सप्ताह मनाया जा रहा है। सर्वव्यापी भ्रष्टाचार को दूर करने हेतु मोहिम चलाई जा रही हैं। कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थी ‘उफ ये भ्रष्टाचार’ नाटिका प्रस्तुत करने जा रहे हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष निवेदिता कोचे के मार्गदर्शन में ‘उफ ये भ्रष्टाचार’ नाटिका के अंतर्गत जन्म से मरण तक कैसे हर क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार आम इंसान का जीना दूभर कर देता है इस पर करारा कटाक्ष किया गया है।

सतर्कता जनजागृति सप्ताह के सफलतार्थ श्रीमती वंदना यादव, वंदना बारापात्रे, मंजूषा साटकर, रंजना ठाकुर, अश्विनी ताजने , शुभम कारोकार तथा अन्य सभी शिक्षकों ने अथक प्रयास किया। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र जी में जनजागृति सप्ताह के अवसर पर विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई और कहा कि हमें स्वयं से शुरुआत करनी होगी। कहीं न कहीं हम सभी बिगड़ी हुई व्यवस्था एवं कुशासन के लिए जिम्मेदार हैं। नैतिक पतन पर पूरी ईमानदारी से चिंतन एवं मनन करना जरूरी है।*
*स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष एवं निर्देशक पूर्व विधायक डॉ. आशीष देशमुख जी ने स्कूल के उपक्रम की सराहना की तथा सभी का अभिवादन किया।*

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …