Breaking News

*तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर सो रहे श्वान को कुचल दिया : वाठोडा पुलिस थाने में मामला दर्ज* *श्वान को रौंद ने वाले स्विफ्ट डिझायर गाड़ी को पुलिस ने किया जप्त ; वाहन चालक गिरफ्तार*

*तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर सो रहे श्वान को कुचल दिया : वाठोडा पुलिस थाने में मामला दर्ज*

*श्वान को रौंद ने वाले स्विफ्ट डिझायर गाड़ी को पुलिस ने किया जप्त : वाहन चालक गिरफ्तार*

नागपुर उपजिल्हा प्रतिनिधि दिलीप येवले
नागपुर:- सड़क दुर्घटनाओं में वाहन के चपेट में आने कारण कोई व्यक्ति जख्मी होता है या उसकी मृत्यु होती है तो पुलिस तुरन्त कानूनी कार्यवाही कर वाहन चालक और उसके वाहन को जप्त कर लेती है क्योंकि मनुष्यो को कानूनी सरक्षंण प्राप्त है। सड़क दुर्घटनाओ में कोई व्यक्ति जख्मी होता है तो उसके मदत के लिए लोग दौड़े चले आते है, अस्पताल में इलाज हेतु तुरन्त रूग्णवाहीकाए उपलब्ध हो जाती है।
*मगर जब कभी जाने अनजाने तेज रफ्तार से वाहन चला रहे इंसान के लापरवाही से सड़क के किसी पशुओ को चोट पहुचती है तो पीड़ित श्वान दर्द में तड़प तड़प कर सड़क पर ही अपना प्राण त्याग देता है या श्वान जख्मी होने की जानकारी किसी पशुप्रेमी को मिलते ही पशुप्रेमी अपने स्तर पर उस पीड़ित श्वान को इलाज-आश्रय मुहैया करवाने का पूरा प्रयास करते है। सडक पर जख्मी हुए पीड़ित श्वान के रेस्क्यू के लिए शहर एव ग्रामीण क्षेत्रो में देर रात कोई पशुचिकित्सा सेवा उपलब्ध नही होती इस कारण कई श्वान अन्य पशु तड़प तड़प कर सड़क पर ही मर जाते है।


* रात 9.30 बजे वाठोडा पुलिस स्टेशन अन्तर्गत आने वाले वैष्णोंदेवी नगर सक्सेस ट्यूशन क्लासेस के सामने सड़क पर सो रहे श्वान को तेज रफ़्तार वाहन ने कुचल दिया तो श्वान लहूलुहान हुआ और दर्द के कारण तड़प रहा था। यह जानकारी स्थानीय पशुप्रेमी अंकित खलोडे, विशाल नागपूरे, आदर्श निनावे, अविनाश खोब्रागडे को मिलने पर तुरन्त घटनास्थल पहुचकर उस पीड़ित श्वान को प्राथमिक इलाज मुहैया करवाया। पशुक्रूरता के इस घटना की जानकारी शहर में पशुहितार्थ कार्य कर रहे स्वप्निल बोधाने, राजेशजी (R.A.D बहुउद्देशीय संस्था) और स्थानीय पुलिस स्टेशन को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुचकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसके स्विफ्ट डिझायर MH 12 PQ 4861 वाहन को भी जप्त कर लिया और पीड़ित अपाहिज हो चुके श्वान को म.न.पा पशुनिवारा केंद्र में भेज दिया है, देर रात 2.30 बजे तक कार्यवाही चलती रही।*

*पशुक्रूरता के इस मामले में कानूनी कार्यवाही हेतु स्वप्निल बोधाने की लिखित शिकायत पर वाठोडा पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक ए. एस.बकतवार जी ने तुरन्त संज्ञान लेकर वाहन चालक प्रदीप लांडगे के ऊपर भारतीय दंड संहिता 1860 सेक्शन 279, भारतीय दंड संहिता 1860 सेक्शन 428, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 सेक्शन 119 अंतर्गत FIR दर्ज की है।*

सड़क के पशुओ को भी कानूनी सरक्षण एव संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। सड़क के श्वानों पर कोई अत्याचार करता है, abc rule 2001, सुप्रीम कोर्ट, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के दिशनिर्देशो का उलंघन कर स्वस्थ श्वानों को नगर निगम, ग्रामपंचायत, नगरपरिषद द्वारा पकड़वाकर दूसरी जगह छुड़वाता है, मानवता के नाते सड़क के श्वानों को भोजन मुहैया करवा रहे पशुप्रेमीयो को प्रताड़ित करता है तो तुरंत पूरी जानकारी के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष अथवा नज़दीकी पुलिस स्टेशन को शिकायत करे।*

*- स्वप्निल बोधाने नागपुर महाराष्ट्र*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …