Breaking News

*खुर्सापार ग्रा प में ग्रामदेवता (नागदिपावली) महोत्सव संपन्न*

*खुर्सापार ग्रा प में ग्रामदेवता (नागदिपावली) महोत्सव संपन्न*

 

काटोल संवाददाता- दुर्गाप्रसाद पांडे

कोंढाली-: आदर्श ग्राम पंचायत खुर्सापार गांव में 08दिसंम्बर को ग्रामदेवता/ नागदिपावली महोत्सव कोविड 19के नियमावली के तहत अत्यंत हर्षोल्हास के साथ मनाया गया!
नागदिपावली पालखी महोत्सव के अवसर पर संपुर्ण गांव के प्रत्येक घरों के सामने रंगोलीयो से सभी देवालयों पर रोषणाई की गयी थी ।
ग्रामदेवता की पालखी तथा पालखी वाहकों की सरपंच सुधीर गोतमारे तथा सभी महिला पुरूष जनप्रतिधीनींयों द्वारा पुजा अर्चना कर करतल ध्वनी के साथ साथ ढोल-मंजिरों एवं शंखनाद के साथ ग्रामदेवता के पालखी को संपुर्ण गांव मे दिंडीनिकाली गयी । ग्रामदेवता के पालखी का प्रत्येक परिवारजनों ने पुजन किया, ग्रामदेवता पालखी महोत्सव में गांव के ज्येष्ठ नागरीक ,देवास्थान कमेटी,, भजन मंडलों के सहयोग से यहां के ग्रामदेवता नागदिपावली महोत्सव संपन्न होने की जानकारी सरपंच सुधीर गोतमारे द्वारा दी गयी।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …