*अष्टपैलू व्यक्तीमत्व रामेश्वर रुषीया पंचतत्वमे विलीन*
सावनेरः शहरके युवाओके लीये प्रेरणादायी,सर्वगुणसंपन्न अष्टपैलू व्यक्तीमत्व रामेश्वर रुषीया का दि.22 दिसंबर 2021 को रात करिब 11-00 बजे लंबी बिमारीके चलते निधन हो गया*

*पुर्व नगरसेवक,पत्रकार,क्षत्रिय छिपा समाजके भुतपुर्व अध्यक्ष तथा लार्ड बुद्धा के प्रतिनिधी रामेश्वर रुषीया के निधनसे शहरको सामाजिक, संस्कृतीक, अध्यात्मिक तथा राजनैतिक विचारधारासे जोडकर सामाजिक, धार्मीक,सांस्कृतिक तथा राजनैतिक क्षेत्रमे नीत नये प्रयोग करणे हेतू जाने जानेवाले स्व.रामेश्वर रुषीया व्दारा शहरमे स्थीत कै.राम गणेश गडकरी के स्मृतीयो का परिचय कराणे हेतू कै.राम गणेश गडकरी व्दारा रचित व मंचित अनेक नाटकोके प्रयोग कर उनकी स्मृतीयो को जीवत रखनेका कार्य कीया.वही बच्चोमे छिपी कला गुण, एंव सांस्कृतिक घरोहर को उजागर करणे हेतू भव्य सांस्कृतिक आयोजन,खेल स्पर्धाये तथा शादी विवाह मे खर्च होनेवाले अडंबर को रोकने हेतू सामुहिक विवाह जैसे आयोजन कर समाजको एकसुत्रमे पीरोना तो वही शहरकी पौराणिक घरोहरो का पुर्ननिर्माण व सौंदर्यकरण कर तथा हमेशाही हर कीसीके मदत हेतू हमेशाही तत्पर रहणेवाले एक जनप्रतिनिधी या समाजसेवी के दाईत्वका सच्चा परिचय शहर को करा देनेवाले व्यक्तिमत्त्वने आज इस संसार से अंतीम भावभिनी बिदाई ली*
*लंबी बिमारीके चलते कल रात उन्होने अंतिम सांस ली उनके पार्थिवपर कै राम गणेश गडकरी स्मशानभूमीमे उनके दामाद व बेटी रुपल व्दारा मुखाग्नी देकर अंत्यसंस्कार संपन्न हुआँ*
*इस अवसरपर शहरके पुर्व नगराध्यक्ष अँड् चंद्रकांत पीसे की अध्यक्षतामे संपन्न शोकसभा को पुर्व नागर उपाध्यक्ष गोपाल घटे,पुर्व नगरसेवक अँड् शैलेश जैन,सावनेर तालुका मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष तेजसिंग सावजी,भाजपा के वरिष्ठ नेता रामराव मोवाडे,शिवसेना के वरिष्ठ नेता उत्तम कापसे,प्राचार्य कमल भाराव्दाज आदीने स्वर्गीय रामेश्वर रुषीया के जीवनीपर प्रकाश डालते हुये उन्हे श्रध्दांजली अर्पीत कर कहा की भाई रामेश्वर रुषीया जैसे लोग बीरले होते है.वे भलेही आज हमसे दुर चले गये लेकीन उनके विचार और कार्य हमे सदैव उनकी याद दिलाते रहेगी इस अवसर पर उपस्थिती शहर के सभी गणमान्यो तथा समाज बांधवोने दो मिनिट मौन रखकर उन्हे भावपूर्ण श्रध्दांजली अर्पीत कर शहरके एक अष्टपैलू व्यक्तीमत्वको अंतीम बिदाई दी*
Maharashtra News Media सच की आवाज