*शिवकुमार यादव ने ग्रामीणों संग कारगिल युद्ध में शहीद प्रकाश देशमुख को पुष्पांजलि की अर्पित*

*कन्हान के तारसा चौक के पास स्थित चौक पर शहीद स्मारक का निर्माण कर दिया शहीद प्रकाश देशमुख चौक का नाम*
कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान – कन्हान के वीर जवान शहीद प्रकाश देशमुख को याद कर जहाँ एक ओर आँखे नम हो जाती है, वहीं कारगिल युद्ध में देश के दुश्मनों के ख़िलाफ़ जिस बहादुरी से लड़कर शहीद हुए गर्व से सीना भी चौड़ा हो जाता है। शुक्रवार दिनाँक 11.जनवरी.2022 को कन्हान नगर के वीर जवान शहीद प्रकाश देशमुख जी की पुण्यतिथि मनाई गई, इसी दिन शहिद प्रकाश देशमुख जी देश की सेवा करते-करते कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे।उस उपलक्ष मे कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-जे.बी.सी.सी.आई. सदस्य शिवकुमार जी यादव ने ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ वीर शहीद प्रकाश देशमुख को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और वीर शहीद प्रकाश देशमुख जी की याद में तारसा चौक के पास स्थित चौक पर सर्वसम्मति से शहीद स्मारक बनाकर उनके सम्मान में उस चौक का नाम शहीद प्रकाश देशमुख रखा गया।


इस अवसर शहीद प्रकाश देशमुख की माता लीलाबाई देशमुख , पिता रायभान देशमुख , कन्हान नप की नगराध्यक्षा करुणा , आष्टणकर , कन्हान पोलीस स्टेशन के उपनिरीक्षक महादेव सुरजुसे , नगरसेवक राजेश यादव , राजेंद्र शेंद्रे ,साबिर सिद्दीक़ी , गजराज देवियाँ ,गजेंद्र बराई , सह आदि कार्यरत व सेवानिवृत्त आर्मी जवान तथा सम्मानित नागरिकगण बडी संख्या में उपस्थित थे।
Maharashtra News Media सच की आवाज