Breaking News

*हिंद मजदुर सभा युनियन के जिल्हा उपाध्यक्ष बने कुशल पोटभरे* *मुझ पर विश्वास दिखाया उस पर खरा उतरुंगा – कुशल पोटभरे*

*हिंद मजदुर सभा युनियन के जिल्हा उपाध्यक्ष बने कुशल पोटभरे*

*मुझ पर विश्वास दिखाया उस पर खरा उतरुंगा – कुशल पोटभरे*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान – नागपुर में हाल ही में हिंद मजदुर सभा युनियन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था . कार्यक्रम अध्यक्षता शिवकुमार यादव ने संभाली . कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरो ने हिंद मजदुर सभा युनियन के पदाधिकारियों को संबोधित किया . इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कन्हान के सामाजिक कार्यकर्ता कुशल पोटभरे इनको मान्यवरो ने हिंद मजदुर सभा युनियन के जिल्हा उपाध्यक्ष पद का नियुक्ती पत्र देकर जिम्मेदारी सौंप दी गई ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान कुशल पोटभरे ने कहा कि शिवकुमार यादव केंद्रीय अध्यक्ष KSS (HMS) JBCCI सदस्य इनके आशीर्वाद से इतनी बडी जिम्मेदारी मिली है और जो विश्वास शिवकुमार यादव ने मुझ पर दिखाया उस विश्वास पर मै हमेशा खरा उतरकर हिंद मजदुर सभा युनियन संघटन को आगे मजबूत करुंगा . कुशल पोटभरे ने जिल्हा उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ती किए जाने पर शिवकुमार यादव का आभार व्यक्त किया .

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …