Breaking News

*मडीबाबा परिसर मे चार धाम मंदिर का स्थापना दिवस मनाया* *वीर जवानों को सम्मान प्रतीक देकर किया सम्मानित*

*मडीबाबा परिसर मे चार धाम मंदिर का स्थापना दिवस मनाया*

*वीर जवानों को सम्मान प्रतीक देकर किया सम्मानित*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान – राधाकृष्ण मंदिर माड़ी के स्थापना दिवस के पावन पर कोयला श्रमिक सभा (एच एम एस) के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार यादव जी ने मंदिर प्रांगण में भारतीय सेना के वीर जवानों को सम्मान प्रतीक देकर किया सम्मानित .


रविवार दिनांक 13 फरवरी 2022 को श्री राधाकृष्ण मंदिर माड़ीबाबा परिसर के चारो धाम में मंदिर के स्थापना दिवस के पावन बेला पर भगवान श्री राधेकृष्ण जी की पूजा अर्चना एवं भारतीय सेना के सेवानिवृत्त तथा शहीद वीर जवानो का सम्मान समारोह और साथ ही महाप्रसाद (भंडारा ) का भव्य आयोजन श्री शिवकुमार यादव जी की अध्यक्षता में बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ .
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आभाष चंद्र सिंह सर , गोंडेगांव उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री तरुण कुमार त्रिवेदी सर , कामठी इंदर अमल्गमेशन उपक्षेत्रीय प्रबंधक श्री विनय कुमार सिंह सर , श्री बंटी आखरे जी उपस्थित थे बारी बारी सभी अतिथियों के हाथों से मां भारती के वीर सैनिकों को सम्मान प्रतीक देकर उनका सम्मान किया गया साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मान प्रतीक देकर उनका भी मान सम्मान बढ़ाने का अभूतपूर्व कार्य माननीय अतिथियों एवं श्री शिवकुमार यादव जी के द्वारा किया गया और सभी अतिथियों ने सैनिकों के सम्मान में अपने अपने विचार व्यक्त किए जो की सराहनीय है . क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री आभाष चंद्र सिंह सर के साथ अन्य सभी सम्मान्निय अतिथियों ने भगवान श्री राधे कृष्ण मंदिर में भगवान की पूजा अर्चना की और भगवान का प्रसाद ग्रहण किया . इस दौरान कोयला श्रमिक सभा हिन्द मजदूर सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री शिवकुमार यादव जी ने अपने वक्तव्य में बताया की शीघ्र ही कोल इंडिया से अनुमति प्राप्ति पश्चात वेकोली में सेवानिवृत्त सैनिकों को भर्ती किया जाएगा .
इस दौरान कोयला श्रमिक सभा हिन्द मजदूर सभा के नागपुर क्षेत्रीय ,उप क्षेत्रीय तथा इकाई स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे .

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …