Breaking News

*धुरखेडा ग्रा प को आर आर (आबा)पाटील सुंदर गांव योजना (केलिये तहसील में प्रथम) से पुरस्कृत*

*धुरखेडा ग्रा प को आर आर (आबा)पाटील सुंदर गांव योजना (केलिये तहसील में प्रथम) से पुरस्कृत*

 

विशेष संवाददाता-

कोंढाली – स्मार्ट ग्राम योजना नामक योजना का नाम बदलकर
आर-आर (आबा) पाटील -“सुंदर गाव” पुरस्कार योजना के नाम से चलायी गयी ।इस योजना के लिये नैसर्गिक संसाधनके उपयोग के साथ साथ लोकसहभागीता के माध्यम से ग्राम स्वच्छता, व्यवस्थापन, अपारंपारिक उर्जा, पर्यावरण, ग्राम में जारी विकास कार्यों में पारदर्शकता तथा आधुनिक तकनिकी उपाययोजनाओं का उपयोग कर “सुंदर गांव” योजना के तहत नागपुर जिला परिषद के काटोल पंचायत समिती के तहत निर्मल ग्राम पुरस्कृत ग्राम पंचायत धुरखेडा को वर्ष 2020-2021के लिये आर आर(आबा) पाटील सुंदर गांव पुरस्कार योजना के तहत भी नागपुर जिला परिषद के अध्यक्ष रश्मी बर्वे, उपाध्यक्ष – सुमित्रा ताई कुंभारे,जिलाधिकारी विमला आर, जिला परिषद के सी ई ओ योगेश कुंभेजकर के प्रमुखता में धुरखेडा ग्रा प के सरपंच विठ्ठलराव उके, उपसरपंच सुदर्शन झोडे तथा ग्राम सचीव मनिषा मोरे को सुंदर गांव पुरस्कार प्रमाण पत्र तथा मानचित्र से गौरान्वित किया गया ।साथ ही तहसील में सुंदर गांव पुरस्कार प्राप्त गांव के सर्वांगीण विकास के लिये 10लाख रूपयों का विकास निधी मंजूर होने की जानकारी बी डी ओ संजय पाटील द्वारा दी गयी है ।
सरपंच विठ्ठलराव उके तथा उपसरपंच सुदर्शन झोडे ने बताया की इस पुरस्कार के लिये सभी धुरखेडा-बोरगाव वासीयों के सहयोग से यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है, इसके लिये सभी गांव वासीयों का आभार माना है ।

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …