Breaking News

*सशक्त नारी सशक्त समाज का आधार है! – प्राचार्या-ज्योती राऊत* *मत करो नारी से दुर्व्यव्हार!नारी ही तो है जीवन का आधार* *प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया*

*सशक्त नारी सशक्त समाज का आधार है! – प्राचार्या-ज्योती राऊत*

*मत करो नारी से दुर्व्यव्हार!नारी ही तो है जीवन का आधार*

*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया*

कोंढाली- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र गांधी ले-आऊट कोंढाली में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मंगलवार आठ मार्च के शाम 04-30बजे आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कोंढाली के गांधी ले-आऊट में स्थित ब्रह्माकुमारीज् समाधान भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर *सशक्त नारी-सशक्त समाजका आधार* इस विषय पर प्राचार्या-ज्योती राऊत ने बताया कि नारी दिव्यता, शालीनता ,दृढ़ता,हिम्मत,उत्साह, सभ्यता,प्रेम संम्मन, निर्माणता, शांती,प्रेम,हिम्मत,मधुरताएवं मर्यादा की प्रतिमूर्ति है, लेकिन विकारों के वश होकर नारी लाचार होती जा रही है।ऐसे में परमपिता परमात्मा वर्तमान समय राजयोग द्वारा सशक्तीकरन किया जाता है।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी ने बताया.


कि नारी कल्याणकारी है! नारी के अनेक रूप हैंं। करुणा ममता सब में श्रेष्ठ हैं, वह मां जीजाऊ बन शिवाजी को जन्म दिया। उसके मीराबाई, लक्ष्मी बाई जैसे अनेक रुप है।डाक्टर संजीवनी कडू ने नारी को आदि शक्ति लक्ष्मी उमा आदि के रूप में एवं वर्तमान में नारी गृह लक्ष्मी तपस्विनी बताया।नागपुर जिला परिषद के कोंढाली क्षेत्र की जि प सदस्या पुष्पाताई चाफले द्वारा अपने मार्गदर्शन में कहा की *मत करो नारी से दुर्व्यव्हार!नारी ही तो है जीवन का आधार!* नारी जीवन प्रहरी के रूप में घर तथा परिवार की सुरक्षा करती है, नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है।इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज् ईश्वरीविश्वविद्यालय द्वारा संचालित कोंढाली के समाधान भवन से जूडे कोंढाली तथा समिपस्थ गांव के सैकडो बहनें कोविड के नियमाली का पालन कर आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सहभाग लिया।
कार्यक्रम का संचलन-तथा आभार-आरती दीदी द्वारा व्यक्त किया गया।

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …