Breaking News

*मंत्री केदार द्वारा तेलगांव में आदर्श शंकरपट का भव्य शुभारंभ* *शंकरपट मे महाराष्ट्र की मिट्टी की महक* *पशुपालन, दुग्धविकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने खुद बैल दौडाकर दो दिवसीय शंकरपट्ट का शुभारंभ किया*

*मंत्री केदार द्वारा तेलगांव में आदर्श शंकरपट का भव्य शुभारंभ*

*शंकरपट मे महाराष्ट्र की मिट्टी की महक*

*पशुपालन, दुग्धविकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने खुद बैल दौडाकर दो दिवसीय शंकरपट्ट का शुभारंभ किया*

विशेष प्रतिनिधि – शुभम ढवळे

सावनेर : कलमेश्वर के तेलगांव में 13 मार्च से 14 मार्च तक दो दिवसीय आदर्श शंकरपट (बैल दौड) का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ पशुपालन, दुग्धविकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार के हाथो,नागपुर जिल्हापरिषद अध्यक्ष रश्मि बर्वे, उपाध्यक्ष सुमित्रा कुंभारे, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोहर कुंभारे, पशुपालन तापेश्वर बैस आदीकी प्रमुख उपस्थिति में हुआ.*

*पूरे जिले के किसानों की ओर से पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मनोहर कुम्भरे ने पिछले सात वर्षों से बंद इस बैल दौड को फिर से शुरु करणेके प्रयासों के लिए पूरे जिले के किसानों की ओर से मा.मंत्री सुनील केदार को धन्यवाद दिया.तो वही इतने सक्षम नेतृत्वके मार्गदर्शनमे हमे काम करणेका अवसर प्राप्त होकर हम नागपुर जिलेके ग्रामीण क्षेत्रकी जनता तक हर योजना पहुँचनेकी हमारी कोशीशे रहेगी ऐसे विचार व्यक्त करते हुए जिल्हापरिषद अध्यक्ष रश्मी बर्वेने सभी किसानों को शुभकामनाएं दी*


*पशुपालन,दुग्धविकास, खेल और युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की कुंजी ग्रामीण क्षेत्र और मेरे किसान भाई हैं। पिछले सात वर्षों से इस शंकरपट पर प्रतिबंध लगा हुआ था राज्य के लिए प्रतिबंधित कर दिया था जीसे मा.सर्वोच्च न्यायालयने फीर से शुरु कराया इसका श्रेय हम सभी को है। इस विचार को व्यक्त करते हुए, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पशुपालन, डेयरी विकास मंत्रालय द्वारा लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था निश्चित रूप से मजबूत होगी, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पशुसंवर्धन,दुग्धविकास खेल और युवा कल्याण मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार व्दारा अनेक योजनाये चलाई जारही है जीसका लाभ अवश्य रुपसे ग्रामीण अर्थव्यवस्थाको होगा एसा विश्वास अपने संबोधनमे व्यक्त कीया*
*कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मंत्री समेत सभी ग्रामीणों का ग्रामवासीयोने हजारों की मौजूदगी में जोरदार स्वागत किया गया.*


*आयोजनका संचालन पंचायत समिति सदस्य गोविंदा ठाकरे ने किया तो आभार जिला परिषद उपाध्यक्ष सुमित्रताई कुंभारे ने माना*


*पंचायत समिति के सभापती दादा भिंगारे पं. समिति कलमेश्वर जयश्री वाके, ग्राम पंचायत सदस्य महेंद्र डोंगरे, पिंकी कौरती, देवानंद कोहले, अशोक भागवत, वैभव घोंगे, नरेंद्र पलटकर, सावनेर पंचायत समिति सदस्य राहुल तिवारी, पवन जैस्वाल, संजय काकड़े,सतीश लेकुरवाले सरपंच चंदा गैधाने आदि प्रमुखसे उपस्थित थे.*


*आयोजित यह दो दिवसीय शंकरपट तेलगांव के आदर्श क्रीडा मैदान में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है। ईस आयोजनमे ज्यादे ज्यादे संख्यामे सहभागी होने का अनुरोध बाबाराव भिंगारे और बाबाराव महाजन ने किया है।*

Check Also

*सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला*

🔊 Listen to this *सुनील केदार यांनी मुस्लिम बांधवांना ईदच्या शुभेच्छा दीला* मुख्य संपादक – …