Breaking News

*धूमधाम से मनाया केसरीनंदन का जनमोत्स्व* *हनुमान मंदिरो में उमड़ी भक्तो की भीड़* *राजनीतिक नेताओ ने संकटमोचक के मंदिर में माथा टेका* *जगह – जगह हुआ महाप्रसाद*

*धूमधाम से मनाया केसरीनंदन का जनमोत्स्व*


*हनुमान मंदिरो में उमड़ी भक्तो की भीड़*

*राजनीतिक नेताओ ने संकटमोचक के मंदिर में माथा टेका*

*जगह – जगह हुआ महाप्रसाद*

*सावनेर- हनुमान जनमोत्स्व पर हनुमान मंदिरो में सुबह से ही भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी.हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से साथ धूमधाम से मनाया गया.गांधी चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुबह पूजा,अभिषेक व आरती की गई.तथा भजनों मंडलो द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति की गई.*

*गांधी चौक स्थित हनुमानमंदिर में क्षेत्र के विधायक तथा राज्यके पशुसंवर्धन,दुग्धविकास,क्रीडा व युवा कल्याण मंत्री सुनील केदार,उर्जा मंत्री तथा नागपुर जीला पालकमंत्री डॉ.नितीन राऊत,भुतपुर्व विधायक सतिष चतुर्वेदी,भुतपुर्व उर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे,भाजपा नेता राजीव पोतदार आदी सहीत क्षेत्रके अन्य गणमान्योने हाजरी लगाकर माथा टेका.नगर परिषद सावनेर ने भुतपुर्व नगर उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद लोधी ने सभी अतिथियों का शाल व श्रीफल देकर स्वागत किया.*


*वही पुरातन कडकडी महाराज हनुमान मंदिर मे अँड् चंद्रशेखर बरेठीया के हाथो अभिषेक तथा होम हवन आदीके साथ ही भव्य महाप्रसाद वितरण कीया गया*

*बाजार चौक स्तिथ प्राचीन हनुमान मंदिर,पहेलेपार स्थित चमत्कारी कडकड़ी महाराज हनुमान मंदिर, क़िलापुरा हनुमान मंदिर,सटवा माता मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में भी विविध धार्मिक आयोजनों की भरमार थी तथा सभी मंदिरों में दोपहर बाद महाप्रसाद हुआ।*
*शाम होते ही शहर के मुख्यमार्ग पर विवध सामाजिक संस्थाओं द्वारा मसाला भात, मठठा, शर्बत का महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें भक्तोंने आनंद लिया।*

Check Also

*सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी*

🔊 Listen to this *सावनेर शेगाव बस सुरु* *नगराध्यक्षा संजना मंगळे यांनी दाखवली हिरवी झंडी* …