Breaking News

*एम.जी.एस संगठन की विशाल बाइक रैली*

*एम.जी.एस संगठन की विशाल बाइक रैली*

कन्हान प्रतिनिधि – ॠषभ बावनकर

कन्हान :- विश्वरत्न भारतीय संविधान के निर्माता डॉ.  बाबासाहब आंबेडकर की 131 वी जयंती पर एम. जी .एस संविधानिक हक संघठन के ओर से विशाल अभिवादन रैली का आयोजन किया गया .
डॉ. बाबासाहब की जयंती पर उन अपेक्षित पीड़ित शोषित हीन राजनीति से कोसों दूर सामाजिक समरसता से कोसों दूर इस संगठन ने बाबा साहब की सामाजिक क्रांति को प्रवाहित करने का छोटा सा प्रयास करना सत्ता में बैठे सत्ता लोलुपो के विरुद्ध एक संघर्ष का नव चेतना की चेतावनी कही जाएगी
अभिवादन रैली की शुरुआत विष्णु लक्ष्मी नगर में हुई वहां शीत पेयजल का उद्घाटन कन्हान पिपरी नगर परिषद नगराध्यक्षा करुणाताई आष्टनकर के हाथों से किया गया. नगर से गहू हिवरा चौक में अभिवादन रैली द्वारा डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद डॉ.बाबासाहब चौक में अभिवादन रैली को अभिनंदन सावित्रीबाई फुले महिला संघटना द्वारा किया गया.इसके बाद पिपरी ग्राम में ही शीतपेयजल का उद्घाटन समाज सेवक बैजूजी भालेकर व गीताबाई भालेकर द्वारा किया गया.अभिवादन रैली धरमनगर से बुद्ध विहार में बुद्ध वंदना कर रेलवे क्रॉसिंग चौक पर स्थित शीत पेयजल का उद्घाटन रामेश्वर शेंडे द्वारा किया गया. पश्चात यह रैली पंचशील नगर स्थित महाविहार में बुद्ध वंदना ग्रहण कर अभिवादन रैली का समापन किया गया ‌.वहां पर सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया .

इस अभिवादन रैली में पंचशील ध्वज नील ध्वज राष्ट्रीय ध्वज एवं संघटना का ध्वज करीबन 150 बाइक पर युवक महिला पुरुषों का विशाल समूह सम्मिलित था. जिसमें जय भीम ,जय भारत ,वंदे मातरम, जय शिवाजी,का जयघोष लगाए जा रहे थे. इस अभिवादन रैली ने संपूर्ण नगर का भ्रमण किया. अभिवादन रैली की सुरक्षा हेतु कन्हान पुलिस स्टेशन का एक दल मौजूद रहा इस अभिवादन रैली में प्रमुखता से एम जी एस सविधानिक हक्क संघटना के अध्यक्ष गणेश भालेकर, उपाध्यक्ष शमशेर पुरवले, सचिव अर्जुन पात्रे,सदस्य अरुण खडसे, प्रीतम शेंडे कृष्णा खडसेे, राहुल हातागड़े,आशीष इंचुलकर आकाश पात्रे,सुदेश हाताकडेे,दीपचंद शेंडे,अजय लोंढेे,अल्ताफ पुरवले, रॉकी खडसे, रिदम शेंडे, पवन लोंढेे, लेखू खडसे,किरण पेटारे ,सुरेश पात्रे रॉबिन शेंडे, बॉबी खडसे, मानव शेंडेे, आशीष खडसे, मंगेश पात्रे, शैलेंद्र खडसे, शुभम पात्रे, सिद्धार्थ पात्रे,मनीष शेंडे ,जयराम नाडे, राम भालेकर, लाखन कामले, निखिल गायकवाड,वीर गायकवाड ,अनीश गायकवाड, अनिकेत शेंडे ,हेमंत भालेकर , मनीष लोंढे, देवेंद्र खडसे, कालू खडसे, लकी पात्रे ,चंदन खडसे ,अर्जुन पात्रे , धीरेन खडसे , अंकुश खडसे ,राज भीसेे, वीरेन गायकवाड ,विजय गायकवाड ,जड्डू पात्रे, अतीश गायकवाड ,महिला मंडल दुर्गा निकोसे ,उषा इंगोले ,माया बेलेकर, माया ताई चिमनकर, रत्नमाला वराडेे, अम्रपाली वानखेडे ,संध्या साखरे ,पार्वती माटे, अम्रपाली वानखेडे ,नागेश्वरी घरडसे ,नंदनी भालेकर, माही शेंडे आदी मान्यवर उपस्थित थे.

Check Also

*नन्ही रोजेदार – कु.जामिया जमिर शेख*

🔊 Listen to this *नन्ही रोजेदार* सावनेर ः पवित्र रमजान के अवसरपर शहरकी पाच वर्षीय …