Breaking News

*दो बच्चीयो की संदिग्ध मौत*

*दो बच्चीयो की संदिग्ध मौत*

सावनेर – सावनेर थाना क्षेत्र के पाटनसावंगी के बाजार चौक क्षेत्र में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाली घटना उजागर हुई जहां दो अबोध लड़कियों की अचानक हुई मौतसे सनसनी सी फैल इयी*

*साक्षी फुलसिंग मीना उम्र 6 साल और राधिका फूलसिंग मीणा उम्र 3 साल दोनों बरबटेकाडी ता कोंढा जीला बारा राजस्थान ऐसे मृतक लड़कियों के नाम है*

*प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची की मां माधुरी फुलसिंग मीणा अपनी तीन बेटियों पूनम, साक्षी और राधिका के साथ दो माह से बाजार चौक क्षेत्र निवासी गंगाबाई भैयाजी काले के घर पर रह रही थी. आज सुबह मां-दादी साक्षी और राधिका को यह कहकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।*

*पाटनसावंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने दोनों की जांच की और पाया कि राधिका की पहले ही मौत हो चुकी थी।तो वही साक्षीकी धडकने चलने तथा उसे गंभीर हालत में पाये जानेपर उसे मेयो अस्पताल भेज दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।*


*पुलिस को दो बहनों की अचानक और संदिग्ध मौत की खबर लगते ही पुलिस उपाधीक्षक अजय चांदखेड़े, सावनेर के पुलिस निरीक्षक मारुति मुलुक, सहायक पुलिस निरीक्षक निशांत फुलेकर और दिलीप नागवे मौके पर पहुंचकर घटनास्थल मुआवना कर दोनोके शवोको ग्रामीण स्वास्थ केन्द्र सावनेर रवाना कर आगेकी जाँच शुरु कर रात के खाने के सैंपल लिए. तथा दोनो बच्चोकी संदेहास्पद मौतके चलते हितज्योति फाउंडेशन के हितेश बंसोड़ की मदद से शवों को परीक्षण तथा पोस्टमार्टेम के लिए मेयो अस्पताल नागपुर भेजा गया। आगे पुलिस जांच इंस्पेक्टर मारुति मुलुक के मार्गदर्शन में चल रही है।*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …