*ये हार काँग्रेस की नही शहर के मतदाताओ की है – सुनील केदार*
मुख्य संपादक – किशोर ढूँढेले
सावनेर ः दि.21 डिसेंबर 2025 को सावनेर नगरपालिका चुनाव की मतगणना के बाद आये अप्रत्याशित परिणाम जीसमे सावनेर शहरसे काँग्रेस का एक भी नगरसेवक चुनकर नही आया.जीससे सर्वत्र चर्चाओका बाजार गर्म है. कल तक बहुतांश प्रत्याशी ही नही उनके सहयोगी तथा मतदात अपने प्रत्याशीयोके जीत के दावे करते थे वे आज सदमे मे है की जहा जीत की बात होती थी वहा एक भी नगरसेवक चुनकर ना आना यह बडेही अचरज का विषय बन हर कोई उक्त परिणामोसे असंतुष्ट दिख अपनी हार का ठीकरा ईव्हीएम पर फोड रहा है.*

*इस अप्रत्याशित हार पर मंथन करणे हेतू क्षेत्रके पुर्व विधायक तथा मंत्री सुनील केदार की अध्यक्षतामे संपन्न सभामे उपस्थित सावनेर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सिमा सुनील चाफेकर तथा सभी पराजित नगरसेवक पदके प्रत्याशीयोने अपनी हार को ईव्हीएम की जीत बताया वही क्षेत्रके विधायक,पुर्व मंत्री तथा कद्दावर काँग्रेसी नेता सुनील केदार ने अपने विचार साझा करते हुये कहा की अगर देश को बचाना है तो ईव्हीएम को हटाकर बँलेट पर चुनाव होने चाहीये.ईस विषयपर काँग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी सहीत अनेक बडे नेता देशकी सांसद मे मोदी सरकार को कटघरेमे खडा कर रहे है.ईव्हीएम भी एक मशिन है जैसे मोबाईल हँक हो जाता है,आँनलाईन फ्राँड होना,बँकोसे लोगोके पैसे चोरी कर लेना जब ये सब हो सकता है तो वोट चोरी क्या बडी बात है. इस विषयको लेकर एक बडे आंदोलन की रुपरेषा तयार की जारही है.काँग्रेस पक्ष. हमेशाही अहिंसा का पुरोधा रहा है.तथा हम भी महात्मा गांधीके बताये गये अहिंसा के मार्गपर चलकर एक दीन ईस दमनकारी जिद्दि सरकार को बँलेट पेपर पर चुनाव लेनेको मजबूर करायेंगे. देशकी जनता के सामने केन्द्र तथा राज्य सरकार की सारी सच्चाई आगे आरही है.यह कहती कुछ है और करती कुछ है. आनेवाले समयमे देशकी जनता सडक पर उतरकर इनसे जवाब मांगेगी.ऐसा विश्वास इस अवसरपर व्यक्त कीया.वही इस अवसर नगराध्यक्ष पद की प्रत्याशी सिमा चाफेकर ने कहा की चुनाव परिणाम को आज तीन दीन हो रहे है.आज भी रोजना सेकडो मतदाता हमारे घर पर आकर पुछ रहे है की ये कैसा है होगया. चुनकर तो आपको आना था.उन्होने इस हार को चुनाव आयोग की हार तथा ईव्हीएम की जीत बताया वही अन्य पराभूत नगरसेवक प्रत्याशीयोने इस चुनावी परिणाम का निषेध कर ईसे लोकतंत्रकी हत्या तक की उपाधी दी.*

*इस अवसरपर कु्षी उत्पन्न बाजार समिती के सभापती रवींद्र चिखले, सावनेर पंचायत समिती के पुर्व सभापती गोविंदा ठाकरे, शहर काँग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन जैस्वाल, युवक काँग्रेस सावनेर विधानसभा अध्यक्ष राजेश खंगारे, पुर्व नगरसेवक सुनील चाफेकर, मनोज बसवार, डोमासाव सावजी,मनोज कुहीटे, शिवसेना उबाठा शहर अध्यक्ष रामभाऊ घाटोडे,अरुण कळंबे, अश्विन कारोकार, चंदु कामदार, श्रीजय देशमुख,गज्जू नाईक सहीत सभी पराजीत प्रत्याशी, कार्यकर्ते उपस्थित थे*
Maharashtra News Media सच की आवाज