*प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नए साल का उल्लासपूर्ण स्वागत*
मुख्य संपादक- किशोर ढंढेले
सावनेर ः प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सावनेर में नए साल के उपलक्ष्य में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष सौ संजना मंगले, नगर सेवक अरविंद लोधी, रामराव मोवाडे, सोनाली उमाटे , राजू घुगल इ . सभी सभासद एवं नगर सेविकाओं का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत, सत्कार शॉल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ नए साल के मंगलमय संदेश के साथ दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन के माध्यम से शांति, सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संकल्प लिया गया। उपस्थित अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक सेवाओं की सराहना करते हुए नए वर्ष के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।*

*इस अवसर पर सभी अतिथियों ने बीके सदस्यों एवं उपस्थित जनसमुदाय को नए साल की शुभेच्छाएं दीं तथा जीवन में शांति, पवित्रता और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें आध्यात्मिक ऊर्जा और नए साल के उत्साह की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।*
*ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी, सावनेर क्षेत्र संचालिका ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजयोग के नियमित अभ्यास के माध्यम से जीवन में सच्चा सुख, शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में राजयोग एक ऐसी आध्यात्मिक विधि है, जो मन को स्थिर कर सकारात्मक सोच और आंतरिक शक्ति प्रदान करती है।*
*सुरेखा दीदी ने उपस्थित सभी जनों से नए वर्ष में आत्म-परिवर्तन का संकल्प लेने का आह्वान किया तथा ईश्वर से जुड़कर पवित्र, शांत और खुशहाल जीवन जीने का संदेश दिया।*
Maharashtra News Media सच की आवाज