*सावनेर में हुई (covid19) कोरोना वायरस की
“मॉकड्रिल”*

*माँक ड्रील से जनता मे मचा हडकंप*

*चर्चाओ का बाजार गर्म नगरवासीयो मे दहशत*
सावनेर संवाददाता – सुरज सेलकर/दिनेश चौरसीया
सावनेर – जिला अधिकारी के सुचना एंव दिशानिर्देश के अनूसार कीसी भी आपातकालीन स्थिती से निपटने की पूर्वतयारी के तहत सावनेर में नगर परिषद व पुलिस प्रशासन अथवा प्राथमिक आरोग्य केंद्र की सयुक्त मदत से “मॉक ड्रिल” का सफल आयोजन किया गया।*

*सावनेर नगर परिषद के मुख्यधिकारी रविंद्र भेलावे ,प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सावनेर के डॉक्टर भुषन सेंबेकर के मार्गदर्शन मे एक संयुक्त अभ्यास के तौर पर एक मुहिम चलाई गई जिसमें कोरोनो से विषम परिस्थिति में भी निपटने के लिए कोई तकलीफ़ ना आए।मॉक ड्रिल के लिए वार्ड क्रमांक 14 को पूर्णतः सील किया गया और पूरी असल परिस्तिथि का पर्वाभ्यास किया गया*

*प्राप्त जानकारी के अनुसार माँक ड्रीक की पुर्व संध्या पर ही वर्ड क्र.14 के माताखेडी,कील्ला परिसर और चिचपुरा के कुछ भाग के मुख्य रास्तो को बँरेकेटिग करणा शुरू कीया ताकी सुबह सवरे ही माँक ड्रील को अंजाम दिया जा सके.जैसे जैसे इलाके बँरेकेटिग होते गये वैसे वैसे शहर मे कोरोना के मरीज मिलने की अफवाये तेज होने लगी और शहर वासियो मे दहशत का माहोल छाने लगा.तय समयानूसार जब माँक ड्रील करणे अधिकारी और कर्मचारी पहुचे तो नागरवासीयो के हलक सुखने लगे कर्मचारी घर घर पहुँचकर लोगोसे स्वास्थ संबंधित जानकारी लेने लगे और नागरिको को समझाया गया तब नगरवासीयो के जान मे जान आई*

*इस अवसर को भुनाते हुये फेसबुक वाँटसप और वैयक्तिक फोन कर उक्त खबर को साझा करणे की भी बहोत कोशिश हुयी अंततः खबर झुठी होने से नगरवासीयो ने चैन की सास ली*
*महाराष्ट्र न्यूज मीडिया का अनुरोध*
*कृपया घर से ना निकले अथवा व्हाट्स अँप और अन्य माद्यम से जो खबर आ रही है के कोरोना वायरस से संक्रमित लोग सावनेर में मिले है और इस मॉक ड्रिल से उसे जोड़ के देखा जा रहा है। प्रशासन ने झस खबर को नाकारते हुये कहा है की यह सिर्फ अफवा है और चुनौती के समय स्थितीसे निपटने की तयारी मात्र है*
*एसलीये गलत खबरो का शिकार न बने और ना ही फैलाएं।*
और इस कोरोना वायरस से निपटने हेतू प्रशासन को सहयोग करे
Maharashtra News Media सच की आवाज