Breaking News

*JSK मल्टीस्पेशालीटी आय हाॅस्पिटल, को एन.ए.बी.एच मान्यता प्राप्त हुयी* *तहसील का पहला आंखों का दवाखाना*

*JSK मल्टीस्पेशालीटी आय हाॅस्पिटल, को एन.ए.बी.एच मान्यता प्राप्त हुयी*

*तहसील का पहला आंखों का दवाखाना*


*मुख्य संपादक किशोर ढुंढेले सोबत प्रतिनिधि दिनेश चौरसिया*

*सावनेरशहर के जेएसके मल्टीस्पेशालिटी आँख के दवाखाने मे उच्चशिक्षित होकर भी अपने जन्मस्थली और ग्रामीण भाग को अपणा सेवा क्षेत्र बनाने वाले युवा नेत्र चिकित्सक डॉ जयंत कडसकर व्दारा संचालीत दवाखाना (एनएबीएच) मानको पर खरा उतरकर सावनेर जैसे ग्रामीण क्षेत्र मे भी सर्व सुविधायूक्त पहला नेत्र चिकित्सालय होने गौरव पाया है*

 

*क्या है (एनएबीएच) मानक*

*नैशनल एक्रिडेशन बोर्ड ऑफ हॉस्पिटल्स एंड हेल्थ केयर प्रोवाईडर (एनएबीएच) जो की अस्पतालों की उच्च गुणवत्ता के मानक स्थापीत करने वाली अग्रणी संस्था है, उस के कसौटी पर खरा उतरने वाला यह सावनेर तहसील में पहला नेत्र अस्पताल है जिसे एनएबीएच से मान्यता मिली हो।*

*क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से संबद्धीत एनएबीएच ने JSK मल्टीस्पशालीटी आय हाॅस्पिटल को एंट्री लेवल लघु स्वास्थ्य संगठण के तहत मान्यता दी है।*

*इस साल के शुरुवात मे एनएबीएच द्वारा हॉस्पिटल में दी जा रही सभी सुविधाओं की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार की थी। इस जांच में अस्पताल के साधन-संसाधन, रोगियों का उपचार, उनकी सुरक्षा की सुविधाएं, संक्रमण मुक्त वातावरण, उपचार के लिए निर्धारित प्रक्रियाएं, अस्पताल में सेवारत चिकित्सकों, नर्सिंग अन्य स्टाफ की पात्रता एवं दक्षता, अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं की वैधानिकता, अस्पताल से संबंधित अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाती है। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही एनएबीएच द्वारा यह मान्यता अस्पताल को दी जाती है।*

*इस गौरवपूर्ण अवसर पर डॉ. जयंत कडस्कर ने सावनेर नगर के सभी नागरिकों का एवं अपने हितचिंतको का आभार माना और उन्हें आश्वस्त किया कि अपने अस्पताल में वो मरीजों को बेहतर सुविधाओं के साथ उच्च गुणवत्ता का ईलाज प्रदान करने का पूरा प्रयास करेंगे।*

Check Also

*उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त नगरसेवक* *नगराध्यक्षा व नगरउपाध्यक्ष ने बनाया इतिहास*

🔊 Listen to this *उपाध्यक्ष बने राजु घुगल* *डॉ. विजय धोटे व मंदार मंगळे स्विकु्त …